हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhan Yoga: मेष राशि में बना दुर्लभ 'धन योग', बुध-मंगल इन 4 राशियों पर करेंगे नोटों की बारिश

Dhan Yoga: मंगल ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर लिया है, जिसमें बुध पहले से बैठे हुए हैं. इस कारण इस राशि में मंगल-बुध की युति से दुर्लभ धन योग बन गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह शक्तिशाली योग 4 राशियों को मालामाल करने वाला है.

विज्ञापन

Dhan Yoga: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 11 मई, 2206 को दोपहर में 12:47 PM बजे मंगल ग्रह ने मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर कर लिया है. इस राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध पहले से विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और भूमि का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक हैं. खास बात यह है कि मेष राशि के स्वामी भी मंगल हैं. ऐसे में यहां बुध और मंगल की युति से दुर्लभ और शक्तिशाली ‘धन योग’ का निर्माण हुआ है. यह योग विशेष रूप से 4 राशियों के लिए करियर, पैसा और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह बुध-मंगल का धन योग किसी ‘गोल्डन चांस’ से कम नहीं रहने वाला है. प्रॉपर्टी, निवेश और करियर से जुड़े मामलों में तगड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं. नई जमीन, वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. ऑफिस में आपकी मेहनत और लीडरशिप लोगों को इंप्रेस करेगी. मानसिक रूप से आप पहले से ज्यादा मजबूत और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. सोशल लाइफ में आपका प्रभाव बढ़ेगा. यह समय खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ने का है.

यह भी पढ़ें: Lucky Body Signs: शरीर के ये संकेत बताते हैं कौन बनेगा अमीर, किसे करना होगा संघर्ष; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल की यह युति आर्थिक लाइफ में पॉजिटिव बूस्ट लेकर आने के योग दर्शा रहा है. इनकम के नए सोर्स बनने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. एजुकेशन, मीडिया, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी. रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी. किसी नई डील या पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों और आर्थिक मजबूती से भरा रहने वाला है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे धन संबंधी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी. लंबे समय से देखे गए सपने अब पूरे होने के करीब पहुंच सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां और शानदार मौके मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील से तगड़ा फायदा मिल सकता है. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी. आपकी मेहनत का रिजल्ट उम्मीद से ज्यादा शानदार निकल सकता है. यह समय खुद को साबित करने का है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kudali Reading Tips: कुंडली में हैं यदि ये योग, आप भी बन सकते हैं मशहूर तांत्रिक और गुप्त विद्या एक्सपर्ट

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह धन योग नई शुरुआत और बड़े आर्थिक अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही पैसों की परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं. आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा क्लियर रहेंगे. सुख-सुविधाओं में इजाफा होने से लाइफस्टाइल बेहतर हो सकती है. पुरानी समस्याओं का समाधान निकलने से मन खुश रहेगा. बिजनेस और नौकरी दोनों में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. किसी नए काम की शुरुआत भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है. परिवार का सपोर्ट आपका आत्मबल और मजबूत करेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Punarphoo Yoga: इन 3 राशियों को सताएगा चंद्रमा का घातक ‘पुनर्भू योग’, शनि भी ढाएंगे कहर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola