हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, पढ़ें 5 जून का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: 5 जून को दशमी तिथि और दिन गुरुवार रहेगा। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके लिए कैसी रहेगी, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। इससे आपको ये जानने में आसानी रहेगी कि 5 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इसको शुभ बनाने के लिए क्या किया जा सकता है?

विज्ञापन
5 जून का राशिफल Pic Credit- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 जून 2025 को दशमी तिथि रहेगी। हस्त नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा। सिद्धि योग सुबह 9:14 बजे तक रहेगा, इसके बाद व्यतीपात योग शुरू होगा। करण में तैतिल दोपहर 1:02 बजे तक रहेगा, फिर गर करण प्रारंभ होगा।

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शुक्र मेष में, सूर्य और बुध वृषभ में, बृहस्पति मिथुन में, मंगल कर्क में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में, और शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानें कि इन ग्रहों की चाल के आधार पर 5 जून 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे और शुभ बनाया जा सकता है।

मेष राशि

स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं या विरोधियों से तनाव हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को भोजन खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि

संतान से सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यस्थल पर नरम स्वर में बात करें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह बंदरों को केले खिलाएं और किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का जाप करें।

मिथुन राशि

व्यवसाय में उन्नति होगी और किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं फलदायी होंगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। किसी छोटी बच्ची को खीर या मीठे चावल खिलाएं।

कर्क राशि

महत्वाकांक्षाएं पूरी होने के योग हैं। धन, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी गरीब को चावल या आटा दान करें। सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

बुद्धि और कौशल से कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा या किसी मित्र/रिश्तेदार से मुलाकात सुखद रहेगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को आटे की रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व पूरे होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

विज्ञापन

उपाय: गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि

जीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी तनाव हो सकता है। बुद्धि से कार्य बनेंगे।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और गाय को चार रोटी व गुड़ खिलाएं। सूर्य को जल अर्पित करें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

गलत निर्णय से धन हानि की आशंका है। रिश्तों में निकटता आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिन शुभ है।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें, किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि

निजी संबंध मजबूत होंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव संभव है। रिश्तों में निकटता आएगी। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।

उपाय: सुबह गाय को छह केले खिलाएं, सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और किसी घायल कुत्ते को भोजन देकर उपचार कराएं।

कुंभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें।

उपाय: सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें, सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें और शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

मीन राशि

व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य फलदायी होंगे। सांस्कृतिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: सुबह गाय या कुत्ते को भोजन खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 5 जून को भंयकर नुकसान उठा सकती हैं ये 5 राशियां, रहें सतर्क और सावधान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola