Aaj Ka Rashifal: आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसके बाद द्वितीया लग जाएगी। रात 8 बजकर 2 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। योग धृति सुबह 6 बजकर 30 रहेगा। इसके बाद शूल योग लग जाएगा। करण बालव सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा, जो रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कुंभ राशि में चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 29 तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे और यहां पहले से मौजूद शनि के साथ युति बनाएंगे। इस दिन सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में रहेंगे। मंगल कन्या राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन में बृहस्पति और कर्क में शुक्र रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
आप अपनी वाक्पटुता और चतुराई से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार और व्यवसाय में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। यात्रा से लाभ की संभावना है। समय पर कार्य करना सीखें, क्योंकि यह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
वृषभ राशि
वर्तमान समय आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। दूसरों को बदलने की कोशिश करने के बजाय अपनी सोच में परिवर्तन लाएं। क्रोध पर काबू रखें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने इष्ट देव की आराधना से आपको सहायता मिलेगी।
मिथुन राशि
संतान के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। पूंजी निवेश से लाभ की संभावना है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। स्वस्थ और प्रसन्न रहें, व्यर्थ की चिंताओं को छोड़ दें। खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसाय में लगे जातकों के लिए यह समय अत्यंत श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर लें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें।
सिंह राशि
आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, इसका लाभ उठाएं। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
तुला राशि
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही हो सकता है।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आप कितना सोचते हैं और कितना करते हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन खरीदने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशि
क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी।
मकर राशि
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव हैं। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि
जो करना चाहिए, वही करें। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सलाह में अपना नुकसान कर सकते हैं। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन राशि
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 5 राशियों को होगा महालाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
16 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines