हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 7 राशि वालों को आज होगा छप्परफाड़ लाभ, पढ़ें 28 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal: 28 अगस्त की शाम 5 बजकर 56 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद स्वाती लग जाएगा। शुक्ल योग दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। करण बालव शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में केतु और सूर्य रहेंगे। मंगल ग्रह कन्या राशि में रहेंगे। बुध और शुक्र कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ में राहु रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 28 अगस्त का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज कामकाज में काफी भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, अपने दम पर काम करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

कारोबार में नए मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, जो मजेदार रहेगा। बस बच्चों की सेहत या पढ़ाई की थोड़ी चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि

धैर्य रखें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। सब्र करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम करने का तरीका बेहतर होगा और नई योजनाएं फायदा देंगी। थोड़ी थकान या छोटी-मोटी तबीयत की दिक्कत हो सकती है। झगड़े या बहस से बचें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके विरोधी आपकी तरक्की में रुकावट डाल सकते हैं। तंत्र-मंत्र या रहस्यमयी चीजों में रुचि बढ़ेगी। मन में चिंता या तनाव रह सकता है। फिर भी, काम में तेजी आएगी और पैसे का फायदा होगा।

सिंह राशि

पिता के व्यवहार से आप दुखी या नाराज हो सकते हैं। तनाव या मानसिक परेशानी हो सकती है। चोट लगने या चोरी जैसी घटनाओं से सावधान रहें। अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

यात्रा से फायदा होगा। घर में खुशी और सुख का माहौल रहेगा। सरकारी कामों में मदद मिल सकती है। लेकिन चोरी या नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतें और जोखिम वाले काम न करें।

तुला राशि

निजी जिंदगी में डर, परेशानी या तनाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। फिर भी, कारोबार में फायदा होगा। बेरोजगारी की समस्या दूर हो सकती है। निवेश और नौकरी से अच्छे नतीजे मिलेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बहनों के साथ छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है। दिमागी कामों में सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट खाना खाने का मौका मिलेगा। काम पूरे होंगे और निवेश से फायदा होगा।

धनु राशि

आपके गुस्से की वजह से विवाद हो सकता है, जिससे काम बिगड़ सकते हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम भरे काम या जमानत देने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

काम पूरे होने से आपका उत्साह और खुशी बढ़ेगी। प्यार-मोहब्बत में अच्छा समय रहेगा। दिमागी कामों में सफलता मिलेगी और दिन खुशनुमा बीतेगा।

कुंभ राशि

बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। काम पूरे होने से आत्मसम्मान बढ़ेगा। कारोबारी दुश्मन आपसे हार मानेंगे। अपनी बातों पर थोड़ा कंट्रोल रखें और जोखिम से बचें।

विज्ञापन

मीन राशि

अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें। बच्चों के रिश्ते के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की सेहत की चिंता हो सकती है। नौकरी या निवेश से फायदा होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 28 अगस्त को संभलकर चलें ये 3 राशियां, भारी नुकसान की है आशंका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola