Aaj Ka Rashifal: 2 अगस्त को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 2 अगस्त का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब? इसको आप अपने आज के राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के विश्लेषण से बनाया गया राशिफल आपके भविष्य में होने वाली घटनाओ का एक अनुमान दे सकता है। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कितना अच्छा और खराब होगा?

Aaj Ka Rashifal
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 2 अगस्त के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी लग जाएगी। इस पूरे दिन विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। योग शुक्ल रहेगा। करण में सुबह 7 बजकर 23 तक तो बव रहेगा। इसके बाद 8 बजकर 34 तक बालव करण रहेगा। अंत में कौलव करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा रात 11 बजकर 52 तक तुला राशि में ही रहेंगे। मिथुन राशि में दैत्य गुरु शुक्र देवगुरु बृहस्पति के साथ अपनी युति बनाते मिलेंगे। कर्क राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति रहेगी। मायावी केतु सिंह राशि में और मायावी राहु कुंभ राशि में बैठा रहेगा। भूमिपुत्र मंगल कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज आप बोलते कुछ हैं लेकिन करते कुछ और हैं। पहले खुद समझें करना क्या है फिर रणनीति बनाएं। नवीन कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें, धोखा होने की आशंका है। स्थायी संपत्ति के निर्णय में जल्दबाजी न करें। व्यापार में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम करना होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज करियर पर ध्यान देना होगा। अपनी वस्तुओं को असुरक्षित छोड़ने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह राशि

नया कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में विवाद के कारण तनाव हो सकता है, इससे बचें।

विज्ञापन

कन्या राशि

दिन की अहमियत समझें और भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा, जिसे संभालना होगा। कर्मचारियों की गलतियों से परेशानी हो सकती है।

तुला राशि

आज जीवनशैली में बदलाव लाने का समय है। व्यापार में लाभ होगा। कला जगत के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। मकान या वाहन की खरीद-बिक्री में पैसा लगेगा। शनिदेव की कृपा से लाभ होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपनों का साथ मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। शनिदेव की कृपा से रुके काम बनेंगे।

धनु राशि

आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। भगवान शनिदेव की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

निजी जीवन में मनमुटाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों से बचें। समाज और परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से नुकसान हो सकता है। पिता के साथ गंभीर चर्चा होगी।

विज्ञापन

मीन राशि

विवेक से काम करें, मनमाफिक परिणाम नहीं मिल रहे। न्यायालय से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। व्यापार में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी राशि में शनि होने से लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ