Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने 16 जून 2025 को कुंभ राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। सोमवार को चंद्र का ये गोचर दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर हुआ है। चंद्र देव कुंभ राशि में 18 जून 2025 को शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेंगे, जिसके बाद वो मीन राशि में कदम रखेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, मनोबल, सुख, माता और विचारों का दाता माना गया है, जो तीसरे दिन के शुरू होने से पहले राशि परिवर्तन कर लेते हैं। चलिए जानते हैं किन तीन राशिवालों के लिए चंद्र का ये गोचर बेहद खास रहने वाला है।
कर्क राशि
बीते दिनों हुए चंद्र गोचर से कर्क राशिवालों को सबसे पहले और लंबे समय तक फायदा होगा। जिन लोगों की सेहत कुछ समय से खराब चल रही है, उन्हें स्वास्थ्य का साथ मिलेगा। विवाहित जातकों का जीवन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। छात्रों का मन तरोताजा रहेगा। पिता से बोलचाल बंद है तो फिर से बातचीत शुरू हो सकती है।
- उपाय- सुबह मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें। शाम में चंद्र देव को जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर वृद्धि योग का बना महासंयोग, इन 3 राशियों को श्रीकृष्ण की कृपा से होगा लाभ
मकर राशि
चंद्र के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशिवालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। उम्रदराज जातकों की तबीयत और खराब न हो। इसलिए खानपान पर ध्यान दें। हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है, होने वाली जीवनसाथी के साथ उनका घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। कारोबारियों की सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों के विचारों की सराहना होगी और रुतबा बढ़ेगा।
- उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
बीते दिनों चंद्र ने कुंभ राशि में गोचर किया है, जिसके जातकों के ऊपर इस नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। सेहत के लिहाज से आने वाले कुछ दिन आपके लिए बेहतर रहेंगे। संतान के करियर से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। दुकानदारों को वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके हित में आ सकता है।
- उपाय- नियमित रूप से चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें मीठी चीज का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
17 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines