Chandra Ast 2025: मार्च में 3 दिन तक अस्त रहेंगे चंद्र, इन 3 राशियों पर बरपाएंगे कहर!

Chandra Ast 2025: मार्च माह में लगातार तीन दिन तक चंद्र देव अस्त रहेंगे। इस दौरान जहां कुछ लोगों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के जातकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं अगले महीने कब से कब तक चंद्र देव अस्त रहेंगे और उससे किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

Moon-Combust
विज्ञापन

Chandra Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे मन, माता, मनोबल और भावनाओं का दाता माना गया है। जब भी चंद्र की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव जीवन के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। इसके अलावा जातक की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत और रिश्तों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं मार्च में चंद्र के अस्त होने से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मार्च में कब अस्त होंगे चंद्र देव?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 28 मार्च 2025 को सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर चंद्र देव अस्त होंगे, जो 30 मार्च 2025, दिन रविवार को शाम 07 बजकर 49 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। मार्च माह में चंद्र देव 28 से लेकर 30 तारीख यानी तीन दिन तक अस्त रहेंगे।

विज्ञापन

चंद्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का तनाव!

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र का अस्त होना आर्थिक दृष्टि के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा। पैसों की कमी के कारण नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ेगा। कारोबार में आकस्मिक घाटा हो सकता है, जिसके कारण कर्ज लेने की नौबत आएगी। पिछले साल यदि आपको कोई गंभीर बीमारी हुई थी, तो उसका दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। कपल्स के बीच घरवालों के कारण अनबन हो सकती है।

कन्या राशि

मेष के अलावा कन्या राशि के जातकों को भी मार्च माह में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका बॉस से विवाद हो सकता है। गुस्से में आकर वो आपको जॉब से भी निकाल सकते हैं। व्यापारियों को नए सौदों से धन हानि होगी और उनके मुनाफे में भी कमी आएगी। विवाहित जातकों का ससुरालवालों से झगड़ा हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घरवालों का झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

चंद्र का अस्त होना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। पुराने निवेश पर अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा, जिसके कारण कारोबारी परेशान रहेंगे। चंद्र के अशुभ प्रभाव से प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा घरवालों से लड़ाई होने की भी संभावना है। जिन लोगों की आयु 60 से अधिक है, वो सिरदर्द के कारण परेशान रहेंगे। इसके अलावा गंभीर चोट लगने की भी संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ