---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

Shukra Margi: साल 2025 में 13 अप्रैल से शुक्र देव मार्गी चाल चलेंगे, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ने वाला है। चलिए जानते हैं शुक्र की मार्गी चाल से इस बार किन तीन राशियों के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Shukra Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे ऐश्वर्या, कला, सौंदर्य, धन, संगीत, वैभव, प्रेम और कामवासना आदि का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर करने के अलावा शुक्र देव वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर शुक्र देव मार्गी चाल चलेंगे।

जब भी शुक्र देव मार्गी होते हैं, तो उसका शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए इस वर्ष शुक्र का मार्गी चाल चलना बेहद शुभ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

शुक्र मार्गी का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

कर्क राशि

शुक्र मार्गी के दौरान कर्क राशि के लोगों को अपने रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिसके कारण उन्हें इस बार एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। बड़े-बुजुर्गों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। कारोबारी और दुकानदारों की आर्थिक उन्नति होगी, जिसके कारण वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: आज से इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को शुक्र मार्गी के दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। खासकर कला और हेल्थ सेक्टर से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। विवाहित और अविवाहित कपल के प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां बढ़ेंगी। पैसों की कमी से दुकानदार और कारोबारियों को छुटकारा मिलेगा। धन लाभ होने के कारण नौकरीपेशा जातक जल्द दोस्तों के पैसे वापस कर पाएंगे। होली से पहले उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को शुक्र मार्गी के दौरान अपने संचार कौशल में सुधार देखने को मिलेगा। उनके रिश्तों में सुधार होगा और घर में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। सेहत सामान्य रहेगा। पुरानी बीमारी के दर्द से थोड़ी राहत मिलेगी। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। दुकानदारों की सेल आने वाले दिनों में दोगुनी हो सकती है। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी धर्म में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: सूर्य की बदली चाल से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, हो सकती है धन हानि!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2025 12:09 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola