---विज्ञापन---

100 साल बाद हनुमान जयंती पर मीन राशि में बनेंगे ये शुभ संयोग, चमक उठेगी इन 7 राशियों की किस्मत

हनुमान जयंती का पर्व इस बार सिर्फ धार्मिक ही नहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। 100 वर्षों बाद बन रहे ग्रह के शुभ योगों का प्रभाव 7 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला सिद्ध होगा। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

शनिवार 12 अप्रैल 2025, का दिन इस बार की हनुमान जयंती को बेहद खास बना रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत या उपवास रखने और सच्चे मन और निष्ठापूर्वक हनुमान जी आराधना करने से से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

इस बार यह पर्व एक अद्भुत और दुर्लभ ग्रह योग के साथ आया है, जो कि 100 साल बाद बन रहा है। इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और शुक्र तथा बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ये दोनों ही योग मीन राशि में बनेंगे, जिससे 7 खास राशियों पर इसका अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ेगा। आईए जानते हैं कि यह अद्भुत संयोग किन-किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है और इन राशियों के जातकों को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह हनुमान जयंती करियर और व्यापार में नई शुरुआत लेकर आएगी। जिन लोगों को लंबे समय से कार्यक्षेत्र में पहचान नहीं मिल रही थी, उनके लिए अब समय पलटने वाला है। अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है। साथ ही, किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह संयोग आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। निवेश करने के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा। साथ ही, नौकरी में भी नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में आनंद और बिजनेस में जबरदस्त उन्नति देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। जो लोग प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को इस विशेष योग से नया आत्मबल मिलेगा। अगर आप नेतृत्व की भूमिका में हैं या राजनीति, प्रशासन जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर-परिवार में भी आपका महत्व बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय खुशखबरी से भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर की अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी पुराने केस में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। साथ ही, शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह संयोग जीवन को संतुलित और सुंदर बनाने वाला होगा। अगर आप कला, फैशन, डिजाइन या मीडिया से जुड़े हैं तो आपकी रचनात्मकता को नयी उड़ान मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। साथ ही, मानसिक तनाव में भी राहत महसूस होगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय आध्यात्मिक रूप से प्रबल रहेगा। गुरु ग्रह की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ाई, विदेश यात्रा, रिसर्च या अध्यात्म से जुड़ा कोई नया मार्ग खुलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग लंबे समय से किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए दरवाज़ा खुलने वाला है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2025 05:30 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola