---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Uday: तुला राशि में बुध के उदय से बुलंद होगा 3 राशियों का सितारा, वैभव के दाता शुक्र भी होंगे मेहरबान!

Budh Uday: बुद्धि, वाणी, व्यापार के स्वामी बुध ग्रह अभी अस्त हैं। वे कुल 38 दिनों तक अस्त रहने के बाद दिवाली के पहले 27 अक्टूबर, 2024 को तुला राशि में उदित होंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत जगमगा सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Uday: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, ग्रह न केवल राशियों और नक्षत्रों में गोचर करते हैं, बल्कि उदय और अस्त, वक्री और मार्गी भी होते हैं। लेकिन उनकी हर गतिविधि और हलचल का देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों सहित मानव जीवन पर उसका गहरा असर होता है। बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, मौज-मस्ती, मनोरंजन, मित्रता, साझेदारी आदि के स्वामी ग्रह बुध 20 सितंबर, 2024 को अस्त हो चुके हैं।

कुल 38 दिनों तक अस्त रहने के बाद ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 27 अक्टूबर, 2024 को तुला राशि में उदित होंगे। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो बुध के मित्र हैं। इस राशि में बुध के उदय होने से राशियों पर शुक्र ग्रह भी मेहरबान रहेंगे। यूं तो बुध के उदय होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन उनके उदय होने से 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

बुध उदय का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध ग्रह के उदय से मिथुन राशि वाले अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। उनकी संचार क्षमता में वृद्धि होगी और वे आसानी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। नौकरी में तरक्की के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार में कोई निवेश करने से आप तेजी से तरक्की करेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण आमदनी में भी इजाफा होगा। कर्ज के लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के काम में आपको बड़े भाई की सहायता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!

कन्या राशि

कन्या राशि वाले बुध के तुला राशि में उदय होने से अधिक मेहनती और अनुशासित महसूस करेंगे। उनकी बुद्धि और तर्क शक्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों के करियर में प्रगति होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।। नए कर्ज लेने के लिए भी यह अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवन के अन्य पहलुओं में भी सफलता मिलेगी और व्यक्ति सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले बुध के उदय होने संतुलित और शांत महसूस करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय है। आप नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए निवेश कर सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। कारोबारी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। स्टूडेंट जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 26, 2024 08:36 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola