---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज से बुध मेष राशि में बना रहे हैं ‘बुधादित्य योग’, 5 राशियों को होगा लाभ

Budh Rashi Parivartan: समय-समय पर ग्रहों के राशि परिवर्तन से मनुष्यों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का राजकुमार कहे जाने वाले बुध 10 मई से मेष राशि में प्रवेश कर सूर्य से युति कर रहे हैं। बुध-सूर्य युति से बने 'बुधादित्य योग' का 5 राशियों पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं कि ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Budh Rashi Parivartan: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह आज 10 मई, 2024 से राशि परिवर्तन कर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में ग्रहों के राजा सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। मेष राशि में बुध और सूर्य की युति से ‘बुधादित्य योग’ बन रहा है, जिसका सकारात्मक असर 5 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

बुधादित्य योग का राशियों पर असर

मेष राशि

बुध-सूर्य की युति से बने बुधादित्य योग का मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक असर पड़ने की प्रबल संभावना है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं, आय के नए साधन विकसित होंगे। बिजनेस से जुड़े जातकों की व्यावसायिक यात्रा सफल और लाभकारी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य लाभ से तनाव दूर होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर बुधादित्य योग के प्रभाव से व्यापार, शिक्षा, परिवार, स्वास्थ्य आदि पर अच्छा प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को कम खर्च और कम मेहनत से अधिक लाभ होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स जातकों के पढ़ाई के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर बुध-सूर्य की युति का असर काफी अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। विशेष प्रयास से जमीन-जायदाद के झगड़े सुलझने के योग हैं। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म हो सकती है। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में बिजनेस शुरू करने का यह सही समय है। मित्र से सहयोग मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर बुधादित्य योग का असर सबसे अच्छा रहने की उम्मीद है। धन की समस्या से रुके हुए काम में प्रगति होगी। मीडिया और संचार सेवा से जुड़े जातकों को धन लाभ के साथ पुरस्कार मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के चुनाव जीतने के प्रबल योग हैं। महिला उद्यमियों को व्यापार के लिए अच्छा-खासा निवेश प्राप्त होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीवन में होते हैं ‘अव्यवस्थित’

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर बुध-सूर्य की युति से बने बुधादित्य योग के प्रभाव से शारीरिक और मानसिक परशानियां समाप्त हो जाएंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता हैं। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। घर के किसी बुजुर्ग से सुझाव से पारिवारिक मतभेद दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं दिल तोड़ने में माहिर, नहीं करते हैं इमोशंस की परवाह

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 10, 2024 10:03 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola