Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं दिल तोड़ने में माहिर, नहीं करते हैं इमोशंस की परवाह

Zodiac Signs: जरूरत और स्वार्थ से रिश्ते बनते रहते हैं, वहीं भावनात्मक चोट और इगो से दिल भी टूटते रहते हैं। दिल तोड़ने के लिए कोई न कोई जिम्मेदार होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का स्वाभाव सबसे अधिक राशियों से प्रभावित होता है। आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां किसी के दिल टूटने की परवाह नहीं करती हैं?

Heart-Breaking-Zodiac-Signs

Zodiac Signs: आज जितनी तेजी से रिश्ते बन रहे हैं, उससे भी अधिक गति से ब्रेकअप हो रहा है। अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा, ‘मेरा दिल टूट गया’, ‘उसने मेरा दिल तोड़ दिया’ आदि-आदि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरेक राशि कुछ आंतरिक गुण और मौलिक प्रवृत्ति रखती है। दिल तोड़ने वाली राशियों को उनके गुणों-अवगुणों के आधार पर पहचाना जा सकता है। आइए जानते हैं, उन 5 राशियों के बारे में जो किसी का दिल तोड़ने से कोई गुरेज नहीं करते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्ति एक शानदार लीडर होते हैं। इनमें साहस और आत्मविश्वास जैसे गुणों के साथ अहंकार, जिद और उग्रता भी जबरदस्त होती है। साथ ही ये बहुत ज्यादा आत्मकेंद्रित होते है। अपनी धुन में ये किसी की परवाह नहीं करते हैं, चाहे किसी का दिल टूट जाए या भावना आहत हो जाए।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यक्ति भावुक, मेहनती, व्यावहारिक और तार्किक होने के साथ-साथ नाटकीय (ड्रामेबाज), आलोचना करने वाले और अंतर्मुखी भी होते हैं। अपनी भावुकता पर चोट होने पर ये कभी भूलते नहीं है। ये बड़ी नाटकीयता से सबके सामने किसी दिल को तोड़ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के व्यक्ति रचनात्मक, कल्पनाशील, भावुक और संवेदनशील होने के साथ संदेही और मूडी टाइप के होते हैं। साथ ही ये द्विस्वभाव के होते हैं, जैसे कि ये एक साथ रहस्यमय और रक्षात्मक हो सकते हैं। इनकी रचनात्मकता और भावुकता इनमें ‘ईगो’ को बहुत बढ़ा देती है। अपनी ईगो के सामने ये किसी की तनिक भी परवाह नहीं करते हैं, चाहे भावनाएं आहत हो या दिल टूट जाए।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के व्यक्ति साहसी, दृढ़निश्चयी और रचनात्मक होने के साथ-साथ ईर्ष्यालु, अवसरवादी और जिद्दी भी होते हैं। ये बदला लेने में यकीन रखते हैं। अपने फायदे के लिए ये लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से भी गुरेज नहीं करते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

हालाँकि मकर राशि के व्यक्ति अपने धैर्य, कार्यनीति और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनमें क्षमा करने की प्रवृत्ति बिल्कुल नहीं होती है। सभी राशियों में इनको सबसे ज्यादा भावहीन बताया गया है। जाहिर है कि इनका दिल से कुछ खास लेना-देना नहीं होता है। ये व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों रूप से रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बता दें, ज्योतिष शास्त्र में राशियों को गुणों के आधार पर सत्व, रजस और तमस; तत्त्वों के आधार पर पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु और और स्वभाव के आधार पर चर, स्थिर और द्विस्वभाव में वर्गीकृत किया गया है। राशियों के गुण, अवगुण और प्रवृत्ति ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से बढ़ती और घटती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ