Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों पर खास असर होगा. इन राशियों के जीवन में खुशियां का आगमन होगा. बुध ग्रह शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र के नक्षत्र में बुध के प्रवेश करने से इन 3 लकी राशियों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. शुक्र के नक्षत्र में बुध की एंट्री कब होगी और किन राशियों के लिए लकी होगी चलिए जानते हैं.
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026
ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जनवरी 2026, दिन बुधवार को शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे. बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन 7 जनवरी को रात 12 बजकर 4 मिनट पर होगा. इस नक्षत्र परिवर्तन से मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. कारोबार में तरक्की करेंगे और विवाह के योग बनेंगे चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Shastra: रोज की इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष, बुरी आदतों से बिगड़ सकता है भाग्य
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रह का गोचर बहुत ही प्रभावशाली होगा. आपको नौकरी के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है. नई नौकरी और सैलरी बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते मधुर होंगे. आपको निवेश करने से लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल मिलेगा. आपको मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में तरक्की होगी. आपकी आय में वृद्धि होगी. आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं.
कन्या राशि
बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपका नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा. आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं. आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमान रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines