---विज्ञापन---

1 जुलाई से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश

Budh Gochar 2024: शुभ ग्रह बुध पहली जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों पर बेहद पॉजिटिव असर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध को एक शुभ और लाभकारी ग्रह माना गया है। उनके न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशि पर व्यापक असर पड़ता है। सोमवार 1 जुलाई, 2024 की सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर बुध पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

बुध का वैदिक ज्योतिष में महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार, व्यापार, शिक्षा और युवावस्था के कारक हैं। कुंडली में मजबूत बुध ग्रह व्यक्ति को अच्छी स्मृति, तेज दिमाग, विश्लेषणात्मक क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करते हैं। वे जीवन में हास्यबोध और क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा देते हैं। यही कारण है कि बुध को एक शुभ और लाभकारी ग्रह माना गया है।

---विज्ञापन---

पुष्य नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

स्टूडेंट्स जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से आपकी एक नई पहचान बनेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। जीवनसाथी की सहायता से आय में वृद्धि होने के योग हैं। संतान सुख प्राप्त होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रमोशन मिल सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

आपकी पर्सनालिटी में एक नया निखार आएगा। वाणी में प्रभावशाली वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के प्रयासों में सफल होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार और काम-धंधे में लाभ होगा। कारोबारी यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नया वाहन या संपत्ति प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवार में खुशियां रहेंगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आय का नया स्रोत मिलने से धन को लेकर आपकी चिंताएं कम होंगी। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी। परीक्षा में अच्छे रैंक आने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पुरस्कार या सम्मान प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

अनएम्पलॉयड जातकों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अच्छे काम के कारण सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

आपके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। करियर में प्रगति होगी, स्टूडेंट्स को एजुकेशन के फील्ड में भारी सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन उपार्जन के कार्यों में सफलता मिलेगी। इससे मानसिक चिंताएं कम होंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी।

ये भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के सो जाने के बाद इन देवताओं की पूजा से होता है लाभ

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 मूलांक के व्यक्ति होते हैं बेहद मेहनती, टैलेंटेड और लक्ष्य पाने के जुनूनी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 30, 2024 08:37 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola