तुलसी का पौधा हमारे घर में न सिर्फ पवित्रता का प्रतीक है, बल्कि इसके कई औषधीय और धार्मिक फायदे भी हैं। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली लाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की कुछ ऐसी जगहें भी होती हैं जहां तुलसी का पौधा रखना शुभ नहीं माना जाता? इन स्थानों पर तुलसी का पौधा रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं, किन 5 जगहों पर तुलसी का पौधा भूलकर भी नहीं रखना चाहिए और इसके पीछे का कारण क्या है।
अंधेरी जगह पर तुलसी का पौधा न लगाएं
घर में तुलसी का पौधा हमेशा रोशनी वाली जगह पर रखें। अंधेरे वाली जगह, जैसे कि स्टोर रूम या बिना खिड़की वाले कमरे में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। तुलसी को सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है, जिससे पौधे की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है।
दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। इसे ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर बना रहता है।
बेसमेंट में तुलसी का पौधा न रखें
बेसमेंट में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह स्थान जमीन के नीचे होता है और तुलसी के लिए प्राकृतिक रोशनी और हवा जरूरी होती है। पौधे को गमले या स्टैंड पर ऊपर रखें ताकि यह स्वस्थ रहे और अच्छे परिणाम दे।
गणेश जी की तस्वीर के सामने न रखें तुलसी का पौधा
गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसे अलग जगह पर रखें ताकि दोनों की सकारात्मक ऊर्जा में संतुलन बना रहे।
घर की छत पर तुलसी का पौधा रखने से बचें
घर की छत पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है। छत पर रखने के बजाय इसे घर के आंगन या बगीचे में रखें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
8 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines