Budh Gochar 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, कल शुक्रवार 6 जून, 2025 को सुबह 09:29 AM बजे बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि बुध की यह स्थिति कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, संचार, बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति में वृद्धि का संकेत देती है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, तर्कशक्ति और शिक्षा आदि के कारक और स्वामी ग्रह माने जाते हैं।
बुध ग्रह जब अपनी ही राशि मिथुन में आते हैं, तो इनकी शक्ति बढ़ जाती है और ये और भी अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं। आइए जानते हैं, मिथुन राशि में बुध गोचर क्यों महत्वपूर्ण है और बुध के इस गोचर का करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावना है?
स्वराशि मिथुन राशि में बुध गोचर का महत्व
ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, राशिचक्र की 12 राशियों में मिथुन तीसरी राशि है, जो वायु तत्व से संबंधित है। जब बुध अपनी इस राशि में भ्रमण करते हैं, काफी बली हो जाते हैं। इस राशि में बुध गोचर से जातक की सोचने-समझने की शक्ति को तेज होती है। इससे मीडिया, मार्केटिंग, और आईटी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: क्या भगवान सच में हैं? क्या है इसका प्रमाण? प्रेमानंद महाराज से जानिए इसका जवाब
बुध गोचर का करियर पर असर
बुध का गोचर जब अपनी स्वराशि मिथुन में होता है, तो करियर क्षेत्र में निम्नलिखित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं: जो लोग करियर में बदलाव की सोच रहे हैं या प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए यह गोचर अनुकूल हो सकता है। बुध वाणी और तर्कशक्ति का कारक है। प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू, या प्रेजेंटेशन देने वालों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है। ऑफिस में कनेक्शन और सहयोगियों के साथ संवाद बेहतर होगा, जिससे टीम वर्क में लाभ मिलेगा। जो लोग लेखन, टीचिंग, ट्रेनिंग या डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें नई पहचान मिल सकती है।
बुध गोचर का वाणिज्य-व्यापार पर असर
बुध को व्यापार का प्रतिनिधि ग्रह भी माना जाता है। स्वराशि में स्थित होने पर यह व्यापारियों को विशेष रूप से लाभ देता है। यह समय नए व्यापार समझौतों के लिए उत्तम है। आपकी बातचीत और प्रेजेंटेशन से क्लाइंट प्रभावित हो सकते हैं। जो लोग मार्केटिंग, ब्रांडिंग या प्रमोशनल एक्टिविटीज में हैं, उन्हें बड़े अवसर मिल सकते हैं। डिजिटल कारोबार में तेजी: ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बिजनेस, सोशल मीडिया ब्रांडिंग आदि में लगे लोगों को अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। स्मार्ट निवेश के संकेत: बुध की ऊर्जा से आप फाइनेंशियल प्लानिंग में बेहतर निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।
बुध गोचर का लव लाइफ पर असर
बुध संचार और समझ का प्रतीक है, इसलिए रिश्तों में इसका गोचर कई तरह के प्रभाव ला सकता है। प्रेम संबंधों में यदि संवाद की कमी है, तो अब सुधार आने की संभावना है। दिल की बात कहने के लिए समय उपयुक्त है। जो लोग किसी रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं, उनके लिए यह समय संभावनाओं से भरा हुआ है। कभी-कभी अधिक तर्क या कटुता रिश्तों में खटास ला सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। जो लोग लम्बी दूरी के रिश्तों में हैं, वे डिजिटल माध्यम से अच्छे से जुड़ सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Gold Ring: सावधान! क्या आप भी इस उंगली में पहनते हैं सोने की अंगूठी? आज ही उतारें, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines