Astro Tips: लोग अक्सर जीवन में चल रही दिक्कतों के कारण परेशान रहते हैं. कड़ी मेहनत के बाद भी कोई फायदा नहीं मिलता है. ऐसे अक्सर ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव के कारण होता है. आप परेशानियों से घिरे हुए हैं तो ज्योतिष में बताए उपायों को करना चाहिए. लाख कोशिशों के बाद सफलता नहीं मिल रही है तो आपको यहां बताए इन उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को करने से करियर-कारोबार में तरक्की होगी. घर-परिवार में सुख-शांति आएगी. चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.
सुबह उठकर करें हथेली के दर्शन
आपको रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखना चाहिए. सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करना शुभ माना जाता है. आप उठने के बाद दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें इसके बाद चेहरे पर फेरें. मान्यताओं के अनुसार, हथेली में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और विष्णु भगवान का वास माना जाता है. हथेली के दर्शन करने से भाग्य चमक सकता है. आपको इस उपाय को नियमित रूप से करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व
नमक के पानी से पोछा
घर-परिवार में कलेश रहता है और लड़ाई होती रहती है इसके कारण भी करियर पर असर पड़ता है. परिवार की कलेश से परेशान हैं तो आपको घर में पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए. नमक के पानी का पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. घर-परिवार के लोगों के बीच अच्छा रिश्ता रहता है. इसका सकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है.
ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट
शनिवार के दिन करें उपाय
जीवन में सफलता नहीं मिल रही है तो यह शनि दोष के कारण हो सकता है. इससे बचने के लिए शनि देव को प्रसन्न करना चाहिए. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें. शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. आप शनिवार के दिन कार्यस्थल पर वृद्धि यंत्र स्थापित कर सकते हैं.
चीटियों को खिलाएं शक्कर और आटा
ज्योतिष शास्त्र में चीटियों को आटा खिलाना शुभ माना गया है. आप जीवन में मुश्किलों से परेशान हैं तो चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना चाहिए. आप चीटियों को और मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिला सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में लगा आईना संवार या बिगाड़ सकता है जीवन, जानिए वास्तु अनुसार कहां और कैसे लगाएं मिरर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines