हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ardh Kendra Yog 2026: बुध-शुक्र बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, कर्क समेत ये 5 राशियां खूब कमाएंगी नाम-पैसा

Ardh Kendra Yog 2026 Rashifal: 14 जुलाई 2026 को ग्रह बुध और शुक्र के संयोग से अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जुलाई 2026 में खूब पैसा और नाम कमाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Ardh Kendra Yog 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग को विभिन्न शुभ व शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है, जिसका समय-समय पर निर्माण होता है. वैसे तो अधिकतर बार राशियों के जीवन पर अर्धकेंद्र योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन कुछ स्थिति में इसके नकारात्मक प्रभाव से भी राशियां बच नहीं पाती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जो कि ग्रह बुध और शुक्र के 45° में स्थित होने से बनेगा. इस बार अर्धकेंद्र योग के प्रभाव से 5 राशियों को लाभ होगा. चलिए जानें किन 5 राशियों का जीवन अर्धकेंद्र योग के प्रभाव से जुलाई 2026 में प्रभावित होगा.

कर्क राशि (Cancer)-

इस राशि के बच्चों का गलत रास्ते पर जाना फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने आप को गलत संगत से बचाकर रखना होगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर हर उम्र के जातक परेशान नहीं रहेंगे क्योंकि इनकम व मुनाफा बढ़ेगा.

तुला राशि (Libra)-

उम्मीद है कि जुलाई 2026 में अपने बिगड़े रिश्तों को आप सुधार पाएंगे. साथ ही उनमें दिन-प्रतिदिन प्यार बढ़ता जाएगा. इसके अलावा सुख-सुविधाओं में कमी नहीं आएगी और न ही मन परेशान रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में डबल प्रतियुति योग से बढ़ेगा मेष समेत 5 राशियों का तनाव, मेहनत नहीं लाएगी रंग

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

धन की कमी जुलाई 2026 में आपको नहीं रहेगी क्योंकि इनकम में बड़ा उछाल आएगा. इसके अलावा सेहत हर उम्र के जातकों की पहले से काफी सुधरेगी. साथ ही रिश्ते मजबूत रहेंगे और समाज में नाम होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)-

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें अपने घर वाले/वाली के साथ घूमने का मौका मिलेगा. इस दौरान बच्चों को एग्जाम में रिजल्ट उम्मीद से बहुत ज्यादा बेहतर मिलेगा. साथ ही साथ ही सेहत में मामूली सुधार बड़े-बुजुर्गों को देखने को मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)-

जो लोग नौकरी कर रहे हैं या जिनकी खुद की दुकान है, उन्हें अचानक धन की प्राप्ति होगी और मनचाही संपत्ति को खरीदने का अवसर मिलेगा. सेहत की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा सुधार बीमार लोगों को देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola