Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में डबल प्रतियुति योग से बढ़ेगा मेष समेत 5 राशियों का तनाव, मेहनत नहीं लाएगी रंग
Pratiyuti Yog 2026 Negative Effects: प्रतियुति योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका जुलाई 2026 में डबल यानी दो बार निर्माण हो रहा है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 12 में से 5 राशियों के लिए जुलाई में प्रतियुति योग का बनना शुभ नहीं रहेगा. चलिए जानें ये 5 राशियां कौन कौन सी हैं.

ज्योतिष शास्त्र में प्रतियुति योग का खास महत्व है, जो दो ग्रहों के एक-दूसरे से बिल्कुल आमने-सामने यानी 180 डिग्री पर आने के दौरान बनता है. आमतौर पर राशियों पर प्रतियुति योग का अशुभ प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर प्रतियुति योग बनेगा, जिसके बाद 27 जुलाई की सुबह 3 बजकर 13 मिनट पर प्रतियुति योग बनने वाला है. आज यहां पर आप जानेंगे कि जुलाई 2026 में किन 5 राशियों के लोगों के लिए डबल यानी दो बार प्रतियुति योग का बनना शुभ नहीं रहेगा.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6कार्यस्थल पर शांत न रहने के कारण अधिकारियों से नौकरी कर रहे लोगों का झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा किसी भी तरह के दबाव में किया गया कार्य विवाहित जातकों को नुकसान पहुंचा सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6सही समय पर बॉस द्वारा किया गया कार्य न करने के कारण नौकरी हाथ से जा सकती है. साथ ही पैसों की कमी का सामना इस दौरान आप करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति पहले से ज्यादा बिगड़ सकती है.
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6कारोबार के सामान्य न चलने के कारण मानसिक तनाव रहेगा. साथ ही आर्थिक संकट आपके ऊपर मंडरा सकता है. इसके अलावा अपनी बिगड़ी सेहत पर भी बड़े-बुजुर्ग ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6पूरी तरह अनुशासन व नियमों का पालन न करने के कारण ऑफिस में आपको तनाव रहेगा. साथ ही अधिकारियों से झगड़ा होने के योग हैं. इसके अलावा प्रेम जीवन भी खुशहाल नहीं रहेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6हेल्दी खाना न खाने के कारण लंबे समय के लिए बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. साथ ही मेहनत बेकार रहेगी. इसके अलावा विवाहित जातक घर के काम में उलझे रहेंगे, जिसकी वजह से खुद के लिए वक्त नहीं मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)