हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Rashifal: मूलांक 6 वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार

Ank Rashifal 6 December 2023: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार मूलांक 1 वालों के लिए मंगलकारी है। एस्ट्रोलॉजर राहुल सिंह से जानिए बुधवार, 6 दिसंबर का अंक राशिफल।

विज्ञापन

Ank Rashifal 6 December 2023 Mulank Prediction: आपका मूलांक क्या है यह जानने के लिए आप अपने जन्म की तारीख को देखें जैसे यदि आपका जन्म की तारीख 12 है तो आप 12 तारीख के 1 और 2 को जोड़कर 3 पाते है और यही अंक 3 आपका मूलांक है। आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन आपके मूलांक से। अब एस्ट्रोलॉजर डॉ. राहुल सिंह से जानते हैं 6 दिसंबर, बुधवार के लिए सभी मूलांकों का भविष्यफल।

मूलांक 1

आज का दिन आपके लिए बहुत मंगलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति होगी। कोई रुका हुआ कार्य आपका हो जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सरकार से संबंधित किसी भी तरह के काम में आपको लाभ मिलेगा। यानी सरकारी दफ्तरों से आपका कोई काम है वह पूरा होगा। नई योजनाएं भी बनेगी। भविष्य के लिए कुल मिलाकर आपका दिन बहुत अच्छा है।

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक को 2 वाले व्यक्तियों के लिए दोपहर तक का समय किसी चीज के इंतजार में बीतेगा। यानी यह समय इंतजार और थोड़ी परेशानी का रहेगा दोपहर 2:00 तक का दोपहर 2:00 बजे के बाद का समय बहुत अच्छा है। हर तरह के कार्यों में प्रगति होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिला हो सकता है। मन हर्षित रहेगी। दोपहर के बाद सभी योजनाओं में लाभ मिलेगा। हर तरह की स्थिति ठीक रहेगी।

विज्ञापन

मूलांक 3

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मूलांक 3 वाले प्रेमियों को लव रोमांस का लाभ मिलेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो बहुत अच्छा दिन है। आपके लिए इंटरटेनमेंट के अवसर मिलेंगे। कहीं टूर पर जाना भी हो सकता है। कोई प्रतियोगी परीक्षा के लिए अगर फॉर्म भरना चाहते हैं तो मूलांक 3 वालों के लिए श्रेष्ठ समय हैं।

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। लंबे ट्रेवल और यात्रा से बचे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। वाहन दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं इसलिए पूरी तरह से समझदारी से आज का दिन व्यतीत करना चाहिए। शाम 8:00 बजे के बाद का समय ठीक है। शाम के समय आप लॉटरी शेयर मार्केट से संबंधित इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ऐसे कामों में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

मूलांक 5

हर तरह की सामाजिक स्थान पर मान-सम्मान का योग है। किसी भी गोष्ठी-मीटिंग में आप बहुत ही ज्यादा सराहे जाएंगे। ऑफिस में या कार्यस्थल पर हर तरह की योजनाओं में सफल रहेंगे। पुराने किसी इन्वेस्टमेंट का लाभ मिलेगा। रुके हुए जो कार्य थे उसमें सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के नए व्यवसायिक गतिविधियों में भी भविष्य में लाभ मिलेगा जो आज करेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गजकेसरी योग से चमक उठेगी 3 राशियों की किस्मत, गुरु-चंद्र की युति से होगा छप्परफाड़ धन लाभ!

मूलांक 6

विज्ञापन

आज के दिन आपके आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। घर में पार्टनर के साथ भी माहौल अच्छा नहीं रहेगा। मूलांक 6 के शुगर पेशेंट के लोग खान-पान में आज ध्यान दें, नहीं तो आपको छोटी-मोटी परेशानी लंबे समय तक चल सकती है। इन सब के बावजूद भी खर्च के भी योग हैं। आप सुख के साधनों पर या लग्जरी संसाधनों पर खर्च कर सकते हैं या आपके लिए शुभ भी रहेगा।

मूलांक 7

विज्ञापन

आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में लगा रहेगा। रिलेशन और संबंधियों से मिलने का ज्यादा मन करेगा। आप सुखी और शांत महसूस करेंगे। किसी भी तरह के चल और अचल संपत्ति की खरीदारी हो सकता है। नए जॉब के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अपने बॉस के साथ अच्छे रिलेशन और नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम भी मिल सकता है। जो आपके लिए भविष्य निर्माण में भविष्य में अच्छा रहेगा।

मूलांक 8

बिजनेस पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। चिंता और तनाव से भरा हुआ दिन रहेगा। अपने किसी भी सहयोगी या पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपने वाणी पर विरशेष ध्यान दें। पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस या कोई भी चीज पर भविष्य के लिए कमिटमेंट न करें। जो पार्टनरशिप में हो, मौसम से संबंधित रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9

आज आपका दिन बहुत भागदौड़ का रहेगा। ऑफिस और घर दोनों जगहों पर काम की अधिकता रहेगी या आपको पूरी तरह से थकान देने वाला दिन रहेगा। लेकिन अंत में शाम तक कार्य की पूर्ति के बाद आप प्रसन्न महसूस करेंगे, किसी भी कार्य को करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। छोटे भाई से सहयोग भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Festival 2024 List: साल 2024 में कब पड़ेंगे होली, दिवाली और छठ पूजा समेत प्रमुख व्रत-त्योहार?

डॉ. राहुल सिंह योर एस्ट्रो स्पीक के संस्थापक हैं और इन्होंने बॉलीवुड , स्पोर्ट्स , पॉलिटिक्स , इकॉनमी इत्यादि से जुड़े कई सटीक भविस्यवाणी की हैं , आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन के लिए उनकी वेबसाइट yourastrospeak.com पर जा सकते हैं और विशेषज्ञ टीम की मदद से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola