Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ! करियर में करेंगे परेशानियों का सामना

Shadashtak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दो ग्रहों के एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में होने पर षडाष्टक योग का निर्माण होता है. आज सूर्य और शनि ग्रह के बीच इस षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है.

षडाष्टक योग
1 / 7
सूर्य-शनि षडाष्टक योग का प्रभाव (Pic Credit - AI)

Shadashtak Yog 2026 Today: आज 6 सितंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर सूर्य और शनि दोनों एक-दूसरे से 150 डिग्री पर आए थे. इन दोनों ग्रहों के बीच षडाष्टक योग बनने से कई राशियों पर प्रतिकूल या अशुभ प्रभाव होगा.

विज्ञापन

षडाष्टक योग राशिफल

षडाष्टक योग राशिफल2 / 7

आज षडाष्टक योग का बनना मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशियों के लिए अशुभ रहेगा. इन लोगों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, इन लोगों को धन और करियर के मामले में परेशान होना पड़ेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों को षडाष्टक योग बनने से करियर में नुकसान हो सकता है. आप लोगों को अधिकारियों से तनाव मिल सकता है. किसी विवाद और बहस में पड़ने से बचें. आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. ये भी पढ़ें - Budh Gochar Rashifal: सूर्य के नक्षत्र में बुध का प्रवेश, कर्क समेत 3 राशियों को आर्थिक मामलों में मिल सकती है सफलता

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 7

आप लोगों को ऑफिस के काम को लेकर परेशान होना पड़ेगा. आपको काम के परिणाम से निराश होना पड़ सकता है. कानूनी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है. सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम के कारण तनाव हो सकता है. आप लोगों का मन दुखी रहेगा. कार्यस्थल पर कोई आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है. इसके कारण काम भी प्रभावित होगा. निवेश से नुकसान हो सकता है. बड़े निवेश करने से पहले सोच-विचार लें.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 7

सिंह राशि के लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आप लोगों को सामाजिक कार्य में परेशान होना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है. ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: 24 सितंबर से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, करियर-कारोबार में मिल सकता है बंपर लाभ

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि7 / 7

तुला राशि के लोगों को नौकरी और करियर के मामले में परेशान होना पड़ सकता है. संपत्ति से जुड़े विवाद से तनाव बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो सकती है. पैसों के लिए आप परेशान हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन