हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज 9 अप्रैल का दिन, पूरे होंगे अटके काम

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 9 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए मिथुन राशि के लोगों की तरह बढ़िया रहेगा या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ गुरुवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही ग्रहों की विशेष स्थिति बनने के साथ मूल नक्षत्र, परिघ योग और दिशाशूल दक्षिण का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 9 अप्रैल 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
मनमानी और लापरवाही के कारण आपके हाथ से अच्छी-खासी योजना निकल सकती है. हालांकि, राजकीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं. साथ ही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा और दांपत्य सुख मिलेगा.

वृषभ राशि: 
आप अपनी चतुराई और कार्यकुशलता से समाज में खास पहचान बनाने में सफल होंगे. साथ ही परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बनेगा. हालांकि, कुछ जरूरी काम के रुकने से तनाव बढ़ेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज आपके कुछ अटके काम पूरे होंगे. इसके अलावा बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं, जबकि युवाओं को अध्ययन के लिए बाहर जाना पड़ेगा. शाम से पहले धन का आगमन होना भी संभव है.

कर्क राशि: 
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश आज 9 अप्रैल 2026 को कर्क राशि वालों की सफल रहेगी. दिनभर आप बातचीत में नरमी बरतें. बता दें कि नई योजना शूरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज के दिन की शुरुआत अच्छी होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. साथ ही धन, सम्मान और कीर्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके अलावा शासन और सत्ता का सहयोग मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

विज्ञापन

कन्या राशि: 
मेहनत के बल पर मुश्किल काम आसानी से कर लेंगे. साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. हालांकि, धन की स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी.

तुला राशि: 
पिता के सहयोग से अटके कार्य सफल होंगे. साथ ही संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. आज आपको अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी. दिनभर लेन-देन में सावधानी बरतें. विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे. इसके अलावा आय बढ़ेगी.

धनु राशि: 
पारिवारिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन नौकरी में तरक्की होने की संभावनाएं बनी रहेगी. आज आप छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाए उनका हिम्मत से सामना करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज पारिवारिक मामले सुलझने के आसार हैं. साथ ही रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. आज आप दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. स्वास्थ्य की बात करें तो उसमें ताजगी बनी रहेगी.

कुंभ राशि: 
ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे. आज आप सोच-समझकर उधार दें, नहीं तो नुकसान होना पक्का है. बता दें कि प्रॉपर्टी में निवेश करने का ये सही समय है.

विज्ञापन

मीन राशि: 
अपने व्यवहार से आप अधिकारियों का दिल जीत लेंगे. हालांकि, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा. राजकीय मामले सुलझने से कुछ राहत मिलेगी. इसके अलावा अटके काम पूरे होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola