Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज 7 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी का समापन सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्दशी तिथि मान्य होगी. ऐसे में आज काली चौदस और हनुमान पूजा का पर्व है. चित्रा नक्षत्र कल सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाति नक्षत्र आरंभ होगा. प्रीति और आयुष्मान योग प्रभावी रहने वाला है. आज वणिज, विष्टि और शकुनि करण रहेगा. ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 7 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. किसी के बहकाने से अपने पुराने संबंध ना तोड़ें. पैर में चोट लग सकती है. समाज में आपका नाम होगा. गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक है.
वृषभ राशि
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेरेंगे. बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी, बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें. नए भवन में जाने के योग है.
मिथुन राशि
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है. कार्यस्थल पर योजनायें लाभप्रद रहेगी. पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है. क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे. शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा.
कर्क राशि
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है. समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें. निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें. पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा. जीवनशौली में परिवर्तन के योग है. पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है.
सिंह राशि
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा. अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे. कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे. प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा.
कन्या राशि
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे. आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे. पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा. मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी.
तुला राशि
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेगा. जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे. भवन भूमि के विवादों का अंत होगा. पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी.
वृश्चिक राशि
पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा. फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा.
धनु राशि
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें. अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें. वाणी में मधुरता रहें. आज किस यात्रा के योग है.
मकर राशि
सेहत को नजर अंदाज न करें. आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है. मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी. अपने संपर्कों से रुके कार्य पुरे होंगे. बहनों के विवाह की चिंता रहेगी.
कुंभ राशि
जल्दबाजी में किये फ़सलों से भारी नुकसान हो सकता है. परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा. धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा. परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल होगा.
मीन राशि
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता इसलिए अपने बारी का इंजतार करें. संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा. वाहन सुख संभव है.
ये भी पढ़ें – Kali Chaudas 2026: आज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines