Aaj ka Rashifal, 4 August 2023: ज्योतिष के अनुसार ऐसा रहेगा आपका आज का दिन, इन उपायों से टलेगी हर मुश्किल
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Rashifal, 4 August 2023: व्यक्ति यदि भविष्य की योजना बनाते समय ज्योतिष का सहारा लें तो वह अपने भाग्य को काफी हद तक संवार सकता है। जानिए आज शुक्रवार को आपका भाग्य कैसा रहेगा और किन उपायों को करने से आपका दिन भाग्यशाली रहेगा।
आज मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी साथ ही पिछले समय में बनाए गए संबंध आज काम में लेने का समय है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, अपने सामान का ध्यान रखें। कोई वस्तु गुम हो सकती है और खर्चों की अधिकता ज़्यादा रहेगी। घर से बाहर खान-पान का विशेष ध्यान रखें धन की प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है। किसी दूसरे के विवाद में न पड़े।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – संतरी
आज नौकरी चेंज करने का मूड बना सकते हैं व चेंज का समय भी है। चेंज करना सकारात्मक रहेगा, नौकरी में थोड़ा संभाल कर चलें। प्रोपर्टी, गाड़ी या घर की सुख सुविधाओं का समान खरीदने के लिए अच्छा दिन है। आज मित्रों से सहयोग मिलेगा, शत्रुओं पर हावी रहेंगे। काम करने वालों के साथ सद् व्यवहार रखें। साथ ही माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- गहरा गुलाबी
आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी रहेगा। शासन और सरकार से जुड़े लोगों को आज लाभ प्राप्त होगा। वाणी को नियंत्रित रखें वरना जीवनसाथी से वाद विवाद हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें, किसी विशेष कार्य के लिए विदेश जाने का संयोग भी बन सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- मेहंदी हरा
सरकार से संबंधित सरकारी कार्य जो पिछले काफी समय से रुके हुए थे, उनके बनने का योग बना हुआ है। बड़े धनलाभ की प्राप्ति का साधन बनेगा। आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा लेकिन चंद्रमा की अष्टम भाव में स्थिति आपको कंफ्यूज भी रखेगी। सेहत का खास ध्यान रखें। आज आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को इग्नोर न करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग- स्काई ब्लू
वाहन या प्रोपर्टी का सुख प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। घर भवन के सुख लेने का सपना पूरा हो सकता है। बाहर के खान-पान मे आज विशेष रूचि रहेगी लेकिन सम्भल कर रहें। अपने काम के प्रति काफी जागरूक और एक्टिव रहेंगे। मित्रों से किसी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध न करें। आज कोई भी बात बोलते समय शब्दों का संतुलन बना कर रखें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
आज आपका स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है जोकि कार्य क्षेत्र में भी हो सकता है और घर का परिवर्तन भी हो सकता है। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को खुशी के समाचार मिल सकते है। आज नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के साधन भी बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यो में हिस्सा लेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग-पस्टेल ग्रीन
यह भी पढ़ें: Tone Totke: इन उपायों से नहीं होगा काले जादू का असर, बड़े-बड़े तांत्रिक भी आपसे हार मान जाएंगे
मन कुछ परेशान और विचलित रहेगा लेकिन कामकाज और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचें और परिश्रम करके ही सफलता का अनुभव कर पाएंगे। आज किसी मित्र के या छोटे भाई-बहन के सहयोग से रोज़गार और आय के साधन बनेंगे। पढ़ने वाले बच्चों में चंचलता की अधिकता रहेगी, मां के साथ आज विवाद करने से बचें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – ग्रे
जो लोग विवाह योग्य हैं या प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज खुशखबरी है। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। लग्जरी सामान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज एक्टिंग, म्यूजिक और क्रिएटिविटी से जुड़े क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी। आज अपने से बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता और पिता दोनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग- घेरुआ
बिज़नेस में चेंज या बढ़ोतरी का सोच रहे है तो आप सही दिशा में है। लाभ के अवसर मिलेंगे, क्रोध और आवेश की अधिकता से बचें अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। पेट की समस्या हो सकती है इसलिए सोच समझ के खानपान करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ब्राउन
वाणी पर नियंत्रण रखना आज बहुत ज़रूरी है। बेवजह के विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी से विवाद करने से बचें वरना नौकरी पर बात आ जायेगी। किसी अच्छे घर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी विवादित प्रोपर्टी के क्रय से बचें। पार्टनर के साथ आज उतनी ही बात करें जितनी ज़रूरत हो, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग- नीला
आज किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मसल्स या घुटने सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। खर्चों की अधिकता से बचें। अध्ययन और पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मित्रों और शुभचिंतको के सहयोग से आय के नए साधन बनेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा जिससे कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता का दिन है। आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – मैजेंटा पिंक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: