हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें 30 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपना राशिफल जानने के लिए पढ़ें आज 30 मार्च 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: आज 30 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है. उदयातिथि के आधार पर द्वादशी तिथि मान्य होगी. आज प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा शूल और गण्ड योग रहेगा. करण की बात करें तो बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 30 मार्च 2026, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि 

कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे उसके लिए आज प्रयास करेंगे. संतान की उन्नति आपकी खुशी को बढ़ाएगी. सोचे हुए काम पूरे बनेंगे. बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. व्यापार अच्छा चलेगा, दूसरों की देखा-देखी नहीं करें. श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा. कला की तरफ रुझान होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आय में वृद्धि के योग हैं. आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है. संतान की चिंता रहेगी, शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा. आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगाएं.

विज्ञापन

कर्क राशि 

संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. परिश्रम का महत्व समझें. वाद-विवाद में ना पड़ें. आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं.

विज्ञापन

सिंह राशि 

क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा संभव है. श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगाएं.

विज्ञापन

कन्या राशि 

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. वाहन क्रय करने के योग हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. समय अनुकलता का आभास होगा. श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लागाएं.

विज्ञापन

तुला राशि 

दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. संतान सुख संभव है, व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी. श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगाएं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा. व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी.श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिखकर अर्पण करें. मनोकामना पूरी होगी.

धनु राशि 

बोलने से पहले सोचें, जूठ बोलने से बचें. दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा. सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. यात्रा संभव है. श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं.

मकर राशि 

आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है. घर में क्लेश बढ़ेंगे. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाएं और लापसी का नेवेध्य अर्पण करें, कार्य अती शीघ्र पुरे होंगे.

कुंभ राशि 

परिजनों से सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे. व्यापार अच्छा चलेगा, आय से अधिक व्यय नहीं करें. आज श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाएं.

मीन राशि 

कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. फिजूल की बातों से दूर रहें. सामाजिक मामलों में आलोचना होगी. आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें – Char Dham Mandir: चारों दिशाओं में बसे ये 4 पवित्र मंदिर हैं चार धाम, एक बार जरूर करें दर्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola