हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें 3 नवंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 3 नवंबर 2026 मंगलवार को दिन के समय भद्रा का साया रहने वाला है. आज का दिन ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज मंगलवार को सभी 12 राशियों का राशिफल यहां पढ़ें. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: आज 3 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज नवमी तिथि का समापन दोपहर को 11 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगा. आज मघा नक्षत्र और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ की शुक्ल और ब्रह्म योग रहेगा. आज दोपहर को 11 बजकर 25 मिनट से लेकर कल सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज लोगो से मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी हालांकि आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा भाग्य के भरोसे बैठना उचित नहीं है. बेवजह विवादों से दूर रहना होगा. आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें. 

विज्ञापन

वृषभ राशि

सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पडे़गी. इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बनाकर चलें. दफ्तर में आपका सम्मान होगा और आपके काम की सराहना भी होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपको काम-काज और कार्य क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. घर मे किसी न किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी हालांकि आज आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा. पूजा पाठ में मन कम लगेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपका मन लगेगा. अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको ननिहाल से कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार से जुड़े जातकों को फूक फूक कर कदम रखना होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आपको धन लाभ संभव है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. अपने शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना होगा हालांकि आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से भी आर्थिक मदद मिलेगी. आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

किसी महिला मित्र का आपको सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है. पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा, आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog: गजकेसरी राजयोग का बनना 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, गुरु-चंद्र की युति से चमकेगा भाग्य

तुला राशि

विज्ञापन

आज नौकरी पेसा से जुड़े हर एक काम में आपको सफलता ही मिलेगी क्योंकि समय आपके ही अनुकूल है. नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है और यात्राओ से अप्रत्याशित लाभ भी होगा. 

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय आपके अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी और पढ़ाई में कोई ना कोई बाधाएँ आती ही रहेंगी हालांकि आज आने वाला परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा.

धनु राशि

आज आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमज़ोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच की दिक्क़त होने की संभावना नज़र आ रही है. वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें.

मकर राशि

आज के दिन आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना नज़र आ रही है. आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे. बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.

कुंभ राशि

आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कड़ी मेहनत की बदौलत ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी. पेट से संबंधित परेशानियां आपको घेर सकती हैं.

मीन राशि

आज आपको माता की सेहत का ख़्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की दिक्क़तें भी हो सकती हैं जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. संत समागम में सम्मिलित होगें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola