---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 3 December 2022: सूर्य देव की कृपा से ये तीन राशि होंगे मालामाल, जानें आज का भविष्यफल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)आज प्रॉपर्टी घर मकान लेने का सपना पूरा होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात यादगार रहेगी। ये मुलाकात आपकी पार्टनर से भी हो […]

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज प्रॉपर्टी घर मकान लेने का सपना पूरा होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात यादगार रहेगी। ये मुलाकात आपकी पार्टनर से भी हो सकती है, जो लोग पहले से विवाहित हैं उनके लिए भी अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज क्रोध और वाणी पर दोनों पर ही नियंत्रण रखें। जायदाद सबंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। संपत्ति में निवेश आपको इच्छा अनुरूप लाभ नहीं दिला पाएगा। अपने बड़े बुज़ुर्गो से कुशल व्यवहार करना और उनका मान-सम्मान ही आपको नोकरी और प्रोमोशन दिलाने में सहायक होगा। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मटमैला

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज बहुत से जरूरी काम याद आ जाएंगे और सारे जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा भी कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

First published on: Dec 03, 2022 05:12 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola