Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: आज 28 जुलाई 2026 मंगलवार के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि के साथ ही भद्रा का साया रहेगा और आडल और विडाल योग बन रहा है. आज कोकिला व्रत भी रखा जाएगा. आज पूर्वाषाढा और उत्तराषाढा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. विष्कम्भ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 28 जुलाई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आपको लोगो से मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी हालांकि आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा भाग्य के भरोसे बैठना आज उचित नहीं है. बेवजह विवादों से दूर रहना होगा. आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें.
वृषभ राशि
सफलता पाने के लिए आज अधिक मेहनत करनी पडे़गी. इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बनाकर चलें. दफ्तर में आपको सम्मान मिलेगा और आपके काम की सराहना भी होगी l
मिथुन राशि
आज आपको काम-काज और कार्य क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. घर मे किसी न किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी हालांकि आज आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा. पूजा पाठ में मन कम लगेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको को आज के दिन हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. आज शिक्षा के क्षेत्र में आपका मन लगेगा. अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको ननिहाल से कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार से जुड़े जातकों को फूक फूक कर कदम रखना होगा.
सिंह राशि
आज आपको धन लाभ संभव है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. आज आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा हालांकि आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से भी आर्थिक मदद मिलेगी. आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सेहत ठीक रहेगी बस आपको अपने खान पियन में विशेष ध्यान देना होगा.
ये भी पढ़ें – Bhagwan Shiv: क्या है महादेव के नाग, चंद्रमा, त्रिशूल और डमरू की महिमा? जानिए शिव जी की वेशभूषा से जुड़े रहस्य
कन्या राशि
किसी महिला मित्र का आपको सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है. पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा, आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.
तुला राशि
काम-काज मे मुनाफ़े की संभावना है, आज नौकरी पैसा से जुड़े हर एक काम में आपको सफलता ही मिलेगी क्योंकि समय आपके ही अनुकूल है. नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है और यात्राओ से अप्रत्याशित लाभ भी होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय आपके अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी और पढ़ाई में कोई ना कोई बाधाएँ आती ही रहेंगी हालांकि आज आने वाला परीक्षा परिणाम आपकी पक्ष में ही रहेगा.
धनु राशि
आज आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमज़ोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच की दिक्क़त होने की संभावना नज़र आ रही है. वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें. घर पर धार्मिक कार्यों का भी आयोजन होगा. आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
मकर राशि
आज के दिन आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना नज़र आ रही है. आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे. बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है l खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें l
कुंभ राशि
आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कड़ी मेहनत की बदौलत ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी. पेट से संबंधित परेशानियां आपको घेर सकती हैं.
मीन राशि
आज आपको माता की सेहत का ख़्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की दिक्क़तें भी हो सकती हैं जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. काम-काज को लेकर आज का दिन उत्तम हैl संत समागम में सम्मिलित होगें.
ये भी पढ़ें – Ank Jyotish Bhavishyafal: 28 जुलाई को इनके लिए बनेंगे धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें मूलांक 1 से 9 का भविष्यफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines