Aaj Ka Rashifal 28 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार 28 फरवरी को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। इस तिथि के बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। 28 फरवरी, शुक्रवार को शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग का संयोग बन रहा है। 12 राशियों के लिए 28 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, कौन-कौन से उपाय हैं जिन्हें राशि अनुसार करने पर लाभ हो सकता है? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं, आज का राशिफल और ज्योतिष उपाय।
मेष राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन कराएं और किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।
वृष राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार और निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
आज आपके शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में और कार्यस्थल पर आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन और अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
मन में नकारात्मक विचारों से बचें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साह वर्धक होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा देंं व बंदरों को केला अथवा गुड चने दें।
कन्या राशि
किसी मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तो में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं और कुत्ते को रोटी दें।
तुला राशि
किसी आध्यात्मिक की यात्रा का योग बन सकता है। घर परिवार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तो में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहें। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केले के साथ गुड़ चना खिलाएं तो दिन अच्छा रहेगा और हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
धनु राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। सुबह शनिदेंव के बीज मंत्र का जाप करें मैं शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं।
कुंभ राशि
भाई बहन के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है। रिश्तेदार के कारण लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं।
मीन राशि
किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक जोखिम से बचें। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: घर का पायदान खोलेगा किस्मत के द्वार, जानें सही रंग और दिशा का रहस्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
8 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines