हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़े मेष से मीन तक सभी का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल के जरिए राशि व्यक्ति के साथ दिनभर घटने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं. आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 25 नवंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. उत्तराषाढ़ा और आद्रा नक्षत्र के साथ कौलव करण रहेगा. आज विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के दिन आज ही के दिन माता सीता और भगवान श्रीराम का विवाह हुआ था. कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, तुला राशि में शुक्र और बुध ग्रह, धनु और मकर राशि चंद्र ग्रह संचार करेंगे. इसके साथ ही वृश्चिक राशि में मंगल और सूर्य ग्रह की युति होगी. आपके लिए आज 25 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा ये पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं.

मेष राशि

आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है. इस समय में आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज आपके किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है. किसी अपने के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है. आज आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज के दिन शिक्षाएवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके अन्दर छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उजागर हो सकते हैं, इसलिए बहस करने से बचे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचें.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आप मे शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नौकरी को ले कर शुभ समाचार मिलने के योग बने है. यह समय अपने घर के बड़े से सलाह ले कर अपने काम शुरू करने का है.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज के दिन आपके साथ किसी अनहोनि घटना के घटित होने की संभावना हैं. काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने और बेवजह कीयात्रा करने से बचे. लाल रंग की मिठाई का दान करने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Navpancham Rajyog: 2026 में इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नवपंचम राजयोग से चमकेगी किस्मत

तुला राशि

विज्ञापन

आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. इस समय मे आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं.

वृश्चिक राशि

आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है. आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा.

धनु राशि

आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बने है. जरूरतमन्द औरत को कपड़े दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

मकर राशि

परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कही घूमने फिरने की योजना बनासकते है. आपको पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है. बाहरके खाने और तली हुई चीजों से परहेज करे.

कुंभ राशि

पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैइसलिए मुँह से निकाला गयाहर शब्द सोच समझ कर बोले. क्रोध मे मुँह से निकाला गया शब्द आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.

मीन राशि

आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा होसकता है. इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola