हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 February 2024: जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव का मुख्य कारण ग्रहों में जीने वाले परिवर्तन हो सकते हैं। ऐसे में जाना जा सकता है कि आने वाला कल आज से कितना बेहतर हो सकता है? आइए 25 फरवरी 2024 का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2024: प्रत्येक ग्रह समय समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर इसका बुरा और अच्छा दोनों प्रभाव पढ़ सकता है। रोजाना का राशिफल देख कर व्यक्ति ये जान सकता है कि उसका आने वाला कल कैसा होने वाला है और अपने बुरे समय से वो कैसे छुटकारा पा सका है। इसलिए आज यानी 25 फरवरी, रविवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन उपाय को अपनाना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

संतान के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में सफलता का दिन है। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

2. वृष राशि

जीवन में चल रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने के लिए समय लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गरीब को भोजन कराना शुभ रहेगा।सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

जीवन में व्यावहारिक होने के लिए कुछ ना कुछ रचनात्मक करना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

5. कर्क राशि 

भावनात्मक कर्म से मन परेशान रह सकता है इसलिए बुद्धि का सहारा लें और आध्यात्मिकता की ओर चले। सुबह सूर्य को चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति की जाने वाली भाग दौड़ सफल रहेगी परंतु अभी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ नए लोगों से मुलाकात करके मन को अच्छा लगेगा। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें तथा सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण मन में तनाव रह सकता है। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

सुख समृद्धि के योग बनेंगे और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला मित्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

मन चंचल होने के कारण किसी कार्य में मुश्किल से लगेगा इसलिए मन को एक जगह रखें। बिना वजह के मुद्दों से दूर रहें अन्यथा तनाव मिल सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- मार्च में 4 ग्रहों का होगा अलग-अलग राशियों में गोचर, ये 3 राशियां रहें सावधान!

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार के लिए माता-पिता से बात करें। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसकी वजह से आप व्यस्त रहेंगे। बिना वजह की थकान से बचें और शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

12. मीन राशि

आपके लिए गए निर्णय समाज और परिवार के लिए सार्थक सिद्ध होंगे। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में नए लोगों से मिलना होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें, साथ ही सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola