Unlucky Zodiac Signs: 31 अगस्त को बनेगा सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

Unlucky Zodiac Signs: व्यतिपात योग चंद्रमा और सूर्य के एक विशेष कोण पर होने पर बनता है. दोनों ग्रहों की स्थिति विपरीत दिशाओं में होती है. तब इस व्यतिपात योग का निर्माण होता है.

RASHIFAL.jpg_11d70a
1 / 6
सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग (Photo Credit- AI)

Unlucky Zodiac Signs August 2026: यह योग मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ या विनाशकारी माना जाता है. अब 31 अगस्त को इस योग का निर्माण हो रहा है. यह योग कई राशियों के लिए चुनौतिपूर्ण और मुश्किल भरा रहेगा.

विज्ञापन

सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग 2026

सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग 20262 / 6

सूर्य और चंद्रमा का व्यतिपात योग 31 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर बनेगा. इस योग के प्रभाव से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

सूर्य और चंद्र ग्रह का व्यतिपात योग बनना कई राशियों के लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है. आपके काम बिगड़ सकते हैं. ऐसे में काम को लेकर लापरवाह होने से बचें. पैसों की समस्या के कारण आपको दिक्कतें हो सकती हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि वालों को इस योग के कारण दुश्मनों से नुकसान हो सकता है. गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. काम के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

वृश्चिक राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको किसी पुराने कर्ज को चुकाने को लेकर परेशानी हो सकती है. ऑफिस में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कानूनी मामलों में परेशान होना पड़ सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और चंद्रमा का यह योग अशुभ साबित हो सकता है. आप लोगों को साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है. सावधान रहने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन