Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 22 मई 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए राशिफल से जान सकते हैं. यहां पर ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर बनाया गया 22 मई 2026, वार शुक्रवार का 12 राशियों का राशिफल दिया गया है.

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 22 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही पुष्य नक्षत्र, वृद्धि योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 22 मई 2026, शुक्रवार के मेष से लेकर मीन राशि के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते, आज वो भी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. हालांकि, कुछ कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी. आज आप बिना पूछे अपनी किसी को भी राय न दें और अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. साथ ही लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. इसके अलावा आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. बता दें कि आज मित्रों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा.

मिथुन राशि: 
आज आप अपने प्रोफेशन से नाखुश रहेंगे, लेकिन समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी. साथ ही जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ाएगा. बता दें कि शाम से पहले कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है. इसके अलावा विद्यार्थी वर्ग अपने परिणाम को लेकर परेशान रहेंगे.

कर्क राशि: 
आज आपका तनाव लगातार बढ़ता जाएगा. ऐसे में कहीं घूमने चले जाएंगे तो अच्छा होगा. उम्मीद है कि आज मौज-मस्ती पर पैसा अधिक खर्च होगा. इसके अलावा पिता के व्यवहार में परिवर्तन से आप चिन्तित रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज 22 मई 2026 को सिंह राशि के जातक अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं. हालांकि, आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. इसके अलावा आज की यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

कन्या राशि: 
क्या आप नौकरी बदलने का मन बना चुके है? अगर हां, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है. साथ ही संचित धन का निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा. हालांकि, किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं. विवाहित जातकों को आज संतान सुख की प्राप्ति होना संभव है.

विज्ञापन

तुला राशि: 
विवाहित जातक आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जबकि विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे. हालांकि, घर में मेहमानों का आगमान हो सकता है. इसके अलावा जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे.

वृश्चिक राशि: 
विवादित मामलों में आज आपको विजय प्राप्त होगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा. हालांकि, नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी और किसी भी काम में मन नहीं लगेगा.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज प्रतियोगिता से संबंधित परीक्षाओं में आप सफल होंगे. साथ ही जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. बता दें कि धनु राशि के जातक आज मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे. इसके अलावा पेट से संबंधित परेशानियां रहेंगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज मित्रों से मतभेद हो सकते हैं. साथ ही कार्यस्थल पर हानि होने के योग हैं. हालांकि, बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि: 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा. दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा, लेकिन वक्त के साथ स्थिति बेहतर होगी. बता दें कि दिनभर किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. यदि आज आप अपने मन को एकाग्र करके काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा. बता दें कि शाम से पहले घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी. साथ ही आप राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा पैसों का लेन-देन होना संभव है. हालांकि, आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ