Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी के समापन के बाद 10 बजकर 15 मिनट पर सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आज रवि योग और आडल योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही भद्रा का साया रहने वाला है. आज सप्तमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा इसके साथ ही व्यतीपात और वरीयान् योग प्रभावी रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 2 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
जीवनसाथी के सहयोग से आपके सभी जरूरी काम पूरे होंगे. आपके व्यापार में आज लाभ के योग हैं. आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है. मिलन सार व्यवहार से समाज में आप पद प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार के प्रयास सफल होंगे.
वृषभ राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. आने वाली समस्या के हल में दोस्तों से आपको मदद मिलेगी. जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है, अत्यधिक खर्च से बचना होगा. कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे.
मिथुन राशि
आज कोई नया रास्ता निकल सकता है, जो संतान की उन्नति में सहायक होगा. मानसिक प्रसन्नता की प्राप्ति होगी. आपके भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी.
कर्क राशि
आप की तरक्की से आप के ही अपने लोगों को परेशानी होगी. आज आपको उदर संबंधी विकार हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहें और आज के दिन अपना खान-पान संयमित रखें. आपकी व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी. आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं.
सिंह राशि
आपकी नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी. राजनैतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है. आपकी व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा. व्यसन न करें अन्यथा अपमानित होना तय है.
कन्या राशि
आज आप समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें. संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी. आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें. आर्थिक निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. आज संतान सुख संभव है.
तुला राशि
किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं. अपनी बुद्धि विवेक से काम करें. माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लेें. आज का दिन आपके शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आप के लिए बेहद खास होगा बस आप दुसरों को अपमानित करने से बचें. आपके धनकोष में वृद्धि होगी. आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. क्रोध एवं उत्तेजना पर आप संयम रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं इससे नुकसान आपको होगा.
धनु राशि
अपनों का दिल जितना बड़ा मुश्किल है. मेंहनत करें और दुसरों के भरोसे काम न करें. नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा. परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है. सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे.
मकर राशि
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है. व्यापारिक उन्नति मिलेगी. विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. संतान का सुख मिलेगा. आपके माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा. स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखि ना करें.
कुंभ राशि
व्यापार संबन्धित योजना आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगी. आज आप अपनी छवी को सुधारने में लगे रहेंगे. आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे. आवास निवास संबन्धित समस्या का समाधान होगा. आज आपको शारीरिक पीड़ा संभव है.
मीन राशि
आप दुसरों की उन्नती से ईर्ष्या बिल्कुल भी न करें. आप की सोच को बदलें. नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी. व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें. शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: अक्टूबर की चार बड़ी ग्रह घटनाएं, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, बनेंगे सफलता के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
18 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoआज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines