हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: किन्हें होगा फायदा, किसे झेलना पड़ेगा नुकसान, पढ़ें 19 अक्टूबर 2026 का सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को अष्टमी और नवमी तिथि का कन्या पूजन है. ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: आज 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है. आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का व्रत और कन्या पूजन किया जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोनों तिथियों का साथ में संयोग बन रहा है. उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहने वाला है. धृति और शूल योग बन रहा है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ेंगे तो नुकसान कर लेंगे. आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा. कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें. परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी. दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज आप को परिजनों, इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी. अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं. व्यापार अच्छा चलेगा, मेहमानों का आगमन होगा. अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा, सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी. घरेलू कार्य में दिन बीतेगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा. कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी. 

विज्ञापन

कर्क राशि 

काम की व्यस्तता में परिवार को नजर अंदाज कर रहे हैं जिससे जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा. खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. सोचे काम समय पर पूरे होंगे. मन पसंद भोजन मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा. व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा. व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें, स्वास्थ्य लाभ होगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंंगे. दोस्तों के साथ मोजमस्ती में समय बीतेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें. अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा.

विज्ञापन

तुला राशि 

व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें. लापरवाही से काम ना करें. विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी, वाहन सुख मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा. बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा. वाहन प्राप्ति के योग हैं. जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है. आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे.

धनु राशि 

आज व्यापार अच्छा चलेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. आशानुरूप आमदनी होगी. वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं, निवेश से लाभ होने वाला हैं. मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

मकर राशि 

दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी. स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा. अनुभव का लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे. किसी की भी निंदा ना करें. नए वस्त्र आभूषण प्राप्त हो सकते हैं.

कुंभ राशि 

समय पर काम होने से राहत मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा. निवेश में सफलता मिलेगी. समय का सदुपयोग होगा. मित्रों के साथ देव-दर्शन होंगे. आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है.

मीन राशि 

कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें. व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा हो सकती है.

ये भी पढ़ें – Surya Gochar Rashifal: 16 नवंबर तक इन 6 राशियों के लिए धनलाभ के योग, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola