Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि है. आज नवरात्रि का आठवां दिन होने से मां महागौरी की पूजा की जाएगी. हालांकि, कई लोग पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि मना रहे हैं. आज पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. सुकर्मा औऱ धृति योग रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी. आपकी नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. समाज में अच्छे लोगों से आपकी भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे. व्यापार-नौकरी में आपको लाभ होगा. परिजन की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे.
जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा. आज की यात्रा के योग है. रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं इसलिए सतर्क रहे. स्वास्थ्य नरम रहेगा.
सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किये कार्यों से नाखुश होंगे. हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजन में प्रशंसा मिलेगी. मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी. खर्चों में कमी करें. कानूनी विवाद निपटेंगे.
आप की दिनचर्या में आज बदलाव होगा. भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है. रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा. नवीन योजनाओं में निवेश संभव है.
व्यापार-व्यवसाय आपके अनुकूल रहेगा. परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. परोपकार में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा. पिता से अनबन हो सकती है.
आज का दिन मध्यम है. संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा. किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आपके आत्मबल मजबूत करेगी. लापरवाही से काम न करें. वाहन सुख आज संभव है.
आज आलस का त्याग करें और अपना काम समय पर करें. आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे. पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है. आय से अधिक व्यय न करें.
आज आकास्मिक लाभ हो सकता है. निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी. परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है. विदेश जाने के योग बनेंगे.
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं. संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा. दिन अनुकूल है.
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है. आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें. रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी. दूसरों के झंझटों में न पड़ें.
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें. मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा. अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे. सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं. विरोधियों से सावधान रहें.
आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं. कार्यो में रुकावट आ सकती है. कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें. महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.