इलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? ड्राइविंग की ये आदतें करेंगी मदद

EV की रेंज और बैटरी लाइफ को लेकर परेशान हैं तो ड्राइविंग की कुछ छोटी आदतों में बदलाव काफी काम आ सकता है. जानिए EV चलाते और चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Electric cars

कुछ आदतें अपनाकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं. (Image Credit-Magnific)

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज के लिए EV का रुख कर रहे हैं. हालांकि इलेक्ट्रिक कारको चलाने का तरीका पेट्रोल या डीजल कार से थोड़ा अलग होता है. अगर ड्राइविंग के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो कार की रेंज बेहतर मिल सकती है और बैटरी की लाइफ भी लंबे समय तक अच्छी बनी रह सकती है.

विज्ञापन

EV चलाते समय अपनाएं ये आदतें 

एक्सीलेटर धीरे दबाएं

EV चलाते समय अचानक एक्सीलेटर दबाकर तेज रफ्तार पकड़ने से बचें. इलेक्ट्रिक मोटर तुरंत पावर देती है, इसलिए तेज एक्सीलेरेशन में बैटरी की खपत तेजी से बढ़ सकती है. रोजाना के सफर में धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने से पावर की खपत को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

रोजाना सफर में Eco Mode इस्तेमाल करें

ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में Eco, Normal और Sport जैसे अलग-अलग ड्राइविंग मोड मिलते हैं. रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के दौरान ईको मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पावर डिलिवरी को ऑप्टिमाइज करता है और ड्राइविंग रेंज बेहतर करने में मदद कर सकता है. 

हाई स्पीड पर लगातार ड्राइव न करें

हाईवे पर बहुत ज्यादा स्पीड में कार चलाने से हवा का दबाव बढ़ता है और मोटर को कार को बढ़ाने क लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. इसका सीधा असर बैटरी की खपत पर पड़ सकता है. अच्छी रेंज के लिए कोशिश करें कि कार को एक स्थिर और सही स्पीड पर चलाएं.

विज्ञापन

AC और हीटर का इस्तेमाल हिसाब से करें

EV में AC और हीटर भी बैटरी से ही पावर लेते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल रेंज पर असर डाल सकता है. अगर कार चार्जिंग पर लगी है, तो ऐप की मदद से सफर शुरू करने से पहले केबिन को ठंडा या गर्म किया जा सकता है. इससे यात्रा शुरू होने के बाद बैटरी की पावर का एक हिस्सा केबिन का तापमान सेट करने में खर्च नहीं होगा.

अकेले सफर में सीट वेंटिलेशन का इस्तेमाल करें

अगर कार में सिर्फ ड्राइवर सफर कर रहा है तो पूरे केबिन का AC तेज चलाने की बजाय सीट वेंटिलेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर कार में ये फीचर मौजूद है. इससे कम बिजली की खपत में ड्राइवर को आराम मिल सकता है, अगर कार में यह फीचर मौजूद है. इससे कम बिजली की खपत में ड्राइवर को आराम मिल सकता है और बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

टायर में सही एयर प्रेशर रखें

EV की रेंज के लिए टायर प्रेशर भी काफी मायने रखता है. टायर में कंपनी द्वारा बताए गए सही PSI के मुताबिक हवा रखें. कम हवा होने पर रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे कार को चलाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ सकती है और रेंज कम हो सकती है. इसलिए नियमित रूप से टायर प्रेशर चेक करते रहें.

डिक्की में बेवजह वजन न रखें

कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से उसका वजन बढ़ता है. ज्यादा वजन होने पर कार को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च हो सकती है. इसलिए डिक्की में पड़े कम जरूरी भारी समान को निकाल दें.

विज्ञापन

रोजाना 20 से 80 फीसदी चार्जिंग रखें

रोजाना इस्तेमाल के लिए EV की बैटरी को बार-बार पूरी तरह खाली करने से बचें. सामान्य तौर पर बैटरी को 20 फीसदी से नीचे न जाने देना और करीब 80 फीसदी तक चार्ज रखना बेहतर माना जाता है. इससे बैटरी की सेहत बनाए रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, लंबी यात्रा पर जाने से पहले जरूरत के मुताबिक बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.

फास्ट चार्जिंग का बार-बार इस्तेमाल न करें

जब बहुत ज्यादा जरूरत न हो, तो EV को सामान्य चार्जर से चार्ज करना बेहतर विकल्प हो सकता है. फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है और लगातार इसका इस्तेमाल समय के साथ बैटरी की क्षमता पर असर डाल सकता है. इसलिए रोजाना की चार्जिंग के लिए जरूरत के मुताबिक सामान्य चार्जिंग का इस्तेमाल करें और फास्ट चार्जिंग को जरूरत पड़ने पर ही रखें.

विज्ञापन

तेज धूप में कार पार्क करने से बचें

बहुत ज्यादा गर्मी बैटरी के लिए अच्छी नहीं होती. इसलिए संभव हो तो EV को सीधे तेज धूप में लंबे समय तक पार्क करने से बचें. छायादार या अपेक्षाकृत ठंडी जगह पर पार्क करने से कार और बैटरी को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

Source- Apple

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ