'मुझे क्यों नहीं चुना?', अभिमन्यु ईश्वरन का छलका दर्द, 4 साल तक टीम इंडिया में रहने के बावजूद नहीं मिला डेब्यू का मौका

Abhimanyu Easwaran: अभिमन्यु ईश्वरन लगभग 4 साल तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. अब अभिमन्यु ने टीम में नहीं चुने जाने को लेकर बात की और बताया कि अभी भी वह टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देखते हैं.

abhimanyu easwaran

अभिमन्यु ईश्वरन को 4 साल के इंतजार के बावजूद डेब्यू करने का मौका नहीं मिला (Image: ANI)

Abhimanyu Easwaran: हर एक भारतीय क्रिकेटर का सपना अपने देश के लिए खेलना होता है. हालांकि, अगर कोई क्रिकेटर चार साल तक टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा रहे और उसे डेब्यू करने का मौका न मिले, तो यह निराशाजनक बात है. कुछ ऐसा ही बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन के साथ हुआ. 2021 से 2025 तक वह भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. अब ईश्वरन का इस पर दर्द छलका है और उन्हें अभी भी डेब्यू की उम्मीद है.

विज्ञापन

अभिमन्यु ईश्वरन ने दिया बड़ा बयान

अभिमन्यु ईश्वरन इस समय रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं और बंगाल की कप्तानी कर रहे हैं. ईश्वरन को जनवरी 2021 में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. वह इसके बाद 2025 तक टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होते रहे. ईश्वरन ने इंडिया A और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके स्क्वाड में अपनी जगह बनाए रखी, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया.

विज्ञापन

सर्विसेस के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन के समापन के बाद ईश्वरन ने कहा, ‘जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, मेरा सपना देश के लिए खेलने का रहा है. मैं हमेशा ही बंगाल के लिए खेलना चाहता था, क्योंकि मेरी जड़ें यहीं से जुड़ी हुई हैं. मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं कि मुझे अपने राज्य की टीम की कप्तानी करने का मौका मिला.’

विज्ञापन

टीम में नहीं चुने जाने पर अभिमन्यु ने कहा, ‘मुझे इससे दिक्कत नहीं. यह जीवन का एक हिस्सा है. इस बारे में मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है. समय के साथ आप सीखते हैं. जब आप स्क्वाड से बाहर होते हैं, तो फिर आपको मन में आता है कि फिर से मुझे क्यों नहीं चुना गया? हालांकि, बाद में आपको इसकी आदत हो ही जाती है. मेरा काम मैदान पर आना और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है.’

रणजी ट्रॉफी 2026-27 जीतने का है लक्ष्य

अभिमन्यु ईश्वरन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभी वह बंगाल के लिए खेलने पर फोकस कर रहे हैं। ईश्वरन ने बताया कि वह बंगाल को अपनी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाना चाहते हैं. ईश्वरन ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट जीतना है. हम रणजी ट्रॉफी जीतने के करीब आए हैं. इसी वजह से हमारा लक्ष्य अभी रणजी ट्रॉफी जीतना है. मैं अभी खेल का आनंद ले रहा हूं.’ रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बंगाल की शुरुआत बेहद शानदार रही है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में दिल्ली को 9 विकेट से हराया. अब वह सर्विसेस के खिलाफ भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ