Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

6 राशियों के लिए खास रहेगा पूरा दिन, जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए विशेष है। यहां जानिए आज के लिए पूरा राशिफल और खास उपाय।

Author
Edited By : Dipesh Thakur Dec 19, 2023 06:00
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन राशिचक्र की सभी बारह राशियों के लिए अच्छा है। मेष राशि वाले ऊर्जावान रहेंगे। वृषभ राशि वाले अनावश्यक विवादों से बचें। मिथुन राशि वाले धर्म-कर्म में रुचि रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कर्क राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए अब बारी-बारी से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ऊर्जावान रहेगा। आप निजी व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे व उसमें सफल भी होंगे। संतुलित खानपान का अनुपालन करें। आज सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व बंदरों को केले अथवा गुड़-चना खिलाएं।

---विज्ञापन---

वृष राशि

स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रकृति व अपनी बेबाक बोलने की आदत पर अंकुश लगाएं, अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप एक विद्यार्थी हैं अथवा जॉब कर रहे हैं तो आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। अपने सहकर्मियों का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिलाएं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप अवश्य करें।

मिथुन राशि

बार-बार मिलने वाली असफलता के कारण परेशानी की स्थिति बन सकती है। परंतु आपको परेशान नहीं होना है। आप शांत रहें व अध्यात्म का सहारा लें। आज बंदरों को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

अक्सर आप भावुकता वश कुछ ऐसे फैसले कर लेते हैं जिनकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः आप इन आदतों पर अंकुश लगाएं। मित्रों से सहयोग मिलेगा व परिवार में किसी कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के घर आने से आपको एक अच्छी ऊर्जा मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। आज गाय व कुत्ते को रोटी दें तो अच्छा रहेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

विद्यार्थी व शिक्षण कार्य से संबंधित लोगों की ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी व बहुत ही अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

छोटी-छोटी बातों पर मन को परेशान ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाकर रखिए। किसी भय से परेशान न हो। परिवार के सदस्यों से बिना वजह ना उलझें अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में पहल करने से बचें तो अच्छा रहेगा। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन कराएं तो दिन अच्छा होगा। घायल गोवंश का उपचार करें।

तुला राशि

व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा समय है। अगर आज कोई डील करने वाले हैं तो वह अच्छा रहेगा। माता-पिता की बात पर ध्यान दें, उसका कहना मानें। बिना वजह किसी से ना उलझें अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से फायदा होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्य संपन्न होगा। घर-परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़-चना दें।

धनु राशि

शिक्षण व शोध के कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन कराएं व कुत्ते को रोटी दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी करें।

मकर राशि

आज पुराने मित्र अथवा रिश्तेदारों के साथ यात्रा करने का मन है तो जाएं। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराएं व कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

न्याय व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

विद्यार्थियों व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्साह पूर्ण रहेगा व आत्म विश्वास भरा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहे अन्यथा आपका संकट बढ़ा सकते हैं। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2024, जानिए राशिफल

ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा

First published on: Dec 19, 2023 06:00 AM

संबंधित खबरें