Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: आज 19 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया और तृतीया तिथि रहेगी. अक्षय तृतीया का पर्व भी है. आज भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 अप्रैल 2026, रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आपका मन दुविधा में फंसा रह सकता है. पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहने से दिमाग व्यथित रहेगा. निर्धारित कार्यों को पूर्ण न करने से मन में हताशा हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह रहेगी. घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा.
वृषभ राशि
आपके मन आज मानसिक रूप से व्यग्र हो सकता है. आज मन भारी रह सकता है. किसी कारण वश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है. व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं के बराबर मिलेगा. आज भटकाव ज्यादा रहेगा.
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. क्रोध से हानि होने की आशंका है. अपना दिमाग आज आप शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं.
कर्क राशि
आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे. व्यापार में लाभ होने की संभावना अधिक है. आज आपको साझेदारों से लाभ होगा. प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें – Chardham Yatra 2026: कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट? पढ़ें रजिस्ट्रेशन से लेकर दर्शन तक पूरी डिटेल
सिंह राशि
आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे. परिजनों के साथ बैठकर किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा. स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
कन्या राशि
आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है. शेयर-सट्टे में संभलकर चलें. मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता है. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें. स्त्री मित्रों पर खर्च या नुकसान होने की आशंका है.
तुला राशि
आज के दिन विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे. लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है. कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
वृश्चिक राशि
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है. दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी. भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे. आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं. छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. कार्य में सफलता मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व
धनु राशि
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं. माता के विषय में चिंता हो सकती है. रियल एस्टेट से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें. प्रवास संभव हो तो टाल दें. पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है.
मकर राशि
आज सुबह से मन प्रफुल्लित रहेगा. धार्मिक रूप से पूजन विधि भी आप कर पाएंगे. पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे. व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा.
कुंभ राशि
परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है. धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें. अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें. खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें.
मीन राशि
आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है. संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा. किसी रमणीय स्थल पर प्रवास कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines