हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। साथ ही वो उपाय भी बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना भाग्य चमका सकते हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: कैसा रहेगा आपका दिन? आज आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा ? किन-किन राशियों का चमकेगा भाग्य? आप इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा की ओर से दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में जानकारी दी है। साथ 15 जून को कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं? इसके बारे में भी बताया है? आइए 15 जून शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा दें अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और गाड़ी धीमे चलाएं । किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

6. कन्या राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता  मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में निकटता आएगी। । बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करवा दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर परिवार के किसी उत्सव में हिस्सा लेंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशि

व्यर्थ की उलझने रहेगी। संपत्ति के मामले में अभी किसी निर्णय से बचें शांत रहें। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो  लाभ मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

सुल्तान के दायित्व की पूर्ति होगी और किसी रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

10. मकर राशि

धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न होगा । आपके बच्चों के व्यवसाय में प्रगति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

12. मीन राशि

व्यर्थ की उलझने रहेगी। परिवार की किसी सदस्य की बीमारी के कारण मन परेशान रह सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola