Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? जानें 10 मई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 मई 2026, दिन रविवार है, जो कि आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं उस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं. चलिए 12 राशियों के 10 मई 2026 के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें.

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र, ब्रह्म योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर में 4:30 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 मई 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
व्यवसाय में नए तरीकों को अपनाने से आपको लाभ होगा. साथ ही नई योजनाएं बन सकती हैं, जिनसे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इसके अलावा वाहन सुख मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आप समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लेंगे. साथ ही राजकीय बाधा दूर होगी, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी. बता दें कि आज धार्मिक यात्रा करना संभव है, लेकिन आपको अपनी भाषा पर काबू रखना होगा.

मिथुन राशि: 
आज हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें और न ही दूसरों को अपने राज बताएं. बता दें कि आज कोई पुराना रोग उभर सकता है. साथ ही चोट व चोरी आदि हानि होने की संभावना है.

कर्क राशि: 
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्याएं आज दूर होंगी. साथ ही गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. इसके अलावा बाहरी सहयोग से कुछ कार्य सिद्धि होंगे. इसके अलावा व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
मन के अनुकूल काम न होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही तनाव व चिंता में वृद्धि होगी. बता दें कि संपत्ति के कार्य से आपको लाभ होगा. बता दें कि आज भवन बदलने के भी योग बन रहे हैं.

कन्या राशि: 
जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वो अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा. साथ ही बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. बता दें कि निवेश व यात्रा आज आपके मन के अनुकूल होगी, जिससे लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज 10 मई 2026 को तुला राशि के जातक अपने विवेक से अटके काम पूरे करेंगे. साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. हालांकि, आज आपको शारीरिक पीड़ा होना संभव है. इसके अलावा मन में चिंता, तनाव व भय रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
प्रतियोगी परीक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही घर और बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख रहेगी. बता दें कि आज निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा. धन प्राप्ति होने के योग हैं. इसके अलावा विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी.

धनु राशि: 
आज आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, रात से पहले कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि: 
व्यवसाय में पद व उन्नति के अवसर मिलेंगे. साथ ही अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं. बता दें कि आज की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा. साथ ही वाद-विवाद से आपके सम्मान को ठेस पहुंचेगी. साथ ही फालतू खर्च बढ़ेंगे. इसके अलावा घर में तनाव व चिंता का माहौल रहेगा. बता दें कि दिनभर आप अपने खान-पान को लेकर सचेत रहेंगे तो अच्छा होगा.

मीन राशि: 
दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. शाम से पहले आपको बकाया धन की वसूली होगी, लेकिन घर में अशांति का माहौल रहेगा. इसके अलावा हर कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास अधिक करना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ