Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. साथ ही रेवती नक्षत्र, सौभाग्य योग और दिशाशूल उत्तर का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 जून 2026, बुधवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
आज आप विपरीत परिस्थिति में भी क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. इसके अलावा आपके कुछ करीबी कामों में रोड़ा डाल सकते हैं. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है तो उसके परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:
आज कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. साथ ही माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. इसके अलावा भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और धर्म-कर्म के कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:
आज आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. हालांकि, किसी सरकारी काम में उसके नियम व कानूनों का पूरा पालन करें, अन्यथा समस्या हो सकती है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि:
आज का दिन रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए अच्छा है. आज आप कुछ नए कार्यों की भी शुरूआत कर सकते हैं. हालांकि, आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा न होने के कारण थोड़ी समस्या होगी. साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

---विज्ञापन---

सिंह राशि:
आपको कुछ पारिवारिक मामलों में आज सावधानी बरतनी होगी, वरना कोई आपको गलत सलाह दे सकता है. इसके अलावा आज आप एक बजट बनाकर चलेंगे तो भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे. साथ ही आज अपनों से धोखा खाने के आसार बन रहे हैं, इसलिए आस्तीन के सांप से सावधान रहें. बता दें कि आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बेहतर रहने वाला है. आप अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करके शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे. इसके अलावा मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे, लेकिन वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं.

तुला राशि:
कार्यक्षेत्र में आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे, तथा आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. मनोरंजन में आज आपकी रुचि बढ़ेगी. इसके अलावा व्यवसाय में लाभ अधिक होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.

वृश्चिक राशि:
उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए आज का समय अच्छा है. यदि कोई पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा था तो उसमें आपको जीत मिल सकती है. इसके अलावा व्यापार कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे.

धनु राशि:
आज शरीर में ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा. साथ ही काम में भी सफलता प्राप्त होगी. इसके अलावा परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा. इसके अलावा आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी, लेकिन आज होने वाली यात्राओं को टालना आपके लिए सही रहेगा.

ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: 10 जून से खुलेगा इन 3 मूलांक वालों का नसीब, जिंदगी की अड़चनें होंगी दूर

मकर राशि:
आज हर मामले में सावधानी बरतें. विशेषकर आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की सख्त आवश्यकता है. आज माता के साथ विवाद होने की संभावना है. इसके अलावा आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता छा सकती है. आज आप स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर सावधानी पूर्वक हस्ताक्षर करें और पानी वाली जगहों से दूर रहें.

कुम्भ राशि:
आज आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा. साथ ही परिजन तथा निकट के रिश्तेदारों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. इसके अलावा विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत होगी. आज शाम से पहले आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं.

मीन राशि:
दूसरों के काम में मीन राशि के जातक आज 10 जून 2026 को दखलअंदाजी न करें, अन्यथा कोई नुकसान हो सकता है. इसके अलावा यदि आप किसी वाद-विवाद में सम्मिलित हो तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 June 2026: आज मृत्यु पंचक के साथ रहेगा राहुकाल-भद्रा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.