Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: ग्रहों की चाल से राशियों पर खास असर पड़ता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। आप अपने राशिफल के मध्यम से आने वाले कल या आज के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है कि उनका आज यानी 10 अगस्त शनिवार को दिन कैसा रहेगा? आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा? आप कौनसे उपाय अपना सकते हैं? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मंगल का परिवर्तन उत्तम होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में आप शामिल होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
आर्थिक सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन उदास रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में निकटता आएगी। बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।
तुला राशि
रिश्तो में निकलता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि
पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से कम लेंगे तो हितकर होगा। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।
मकर राशि
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके बच्चों के व्यवसाय में प्रगति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
मन अशांत रहेगा। संतान के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं की तरह मर्दों को कान छिदवाने चाहिए या नहीं?
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines