Aaj Ka Rashifal 1 November 2026: आज 1 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज सप्तमी तिथि का समापन दोपहर को 2 बजकर 51 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगा. शाम को अष्टमी तिथि मान्य होने से आज अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. पुष्य नक्षत्र 2 नवंबर की देर सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा. आज साध्य और शुभ योग बन रहा है. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 1 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आप सोचते कुछ है पर आपके साथ होता कुछ और है. जीवन साथी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. आपके खर्च अधिक बढ़ेंगे.
वृषभ राशि
आज आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. आपके पारिवार में शांति, सुख-चैन रहेगा. आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी.
मिथुन राशि
आपकी लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. आपकी सफलता से आपके यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बन रहे हैं हालांकि भय बना रहेगा. आप अपने संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.
कर्क राशि
आपके सोचने समझने की क्षमता में कमी आएगी. माता-पिता के साथ आपका काफी समय व्यतीत होगा. धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे. आपके वाद विवादों में कमी होगी. विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं.
सिंह राशि
आपके परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, बस आपको संयम से काम लेना होगा. आज मौन रहना ही आपके लिए लाभदायक होगा.
कन्या राशि
समय के उतार चढ़ाव से आप निराश होंगे. आपका अपने जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा है.
ये भी पढ़ें – Mahalaxmi Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की कमाई में होगा इजाफा
तुला राशि
आपकी लोकप्रियता से ही शत्रु परास्त होंगे. आपकी पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए यह समय उपयुक्त है. संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त होंगे.
वृश्चिक राशि
आज आप अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, आपको लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें. उदर रोग से पीड़ित रहेंगे. आज का दिन आपके लिए मध्यम है.
धनु राशि
आज समय की अनुकूलता का आभास आपको अवश्य होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी. आपकी व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी यद्यपि आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा और खर्च बढ़ सकता है. आज अपनी यात्रा के योग टालें.
मकर राशि
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा. सारे काम सोच के परे हो रहे हैं. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपके करियर में बदलाव आएंगे.
कुंभ राशि
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. आज धन का लाभ होगा. आपके शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. आपके पास कार्यों की अधिकता रहेगी.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. व्यापार बदलने की जल्दबाजी ना करें. आज खर्च की जगह लाभ होगा. आपकी निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के पूरे आसार हैं. पिता से अनबन हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines