हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, मिलेगा सेहत का साथ और पूरे होंगे जरूरी काम

Aaj Ka Rashifal: मई 2026 का पहला दिन जहां कई राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, वहीं कुछ लोग तनाव में भी रहेंगे. यदि आप इस दिन के अपने राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 1 मई 2026, वार शुक्रवार का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 मई 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. साथ ही स्वाति नक्षत्र, सिद्धि योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 1 मई 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
जीवनसाथी के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे. साथ ही व्यापार में लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा समाज में आप पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे.

वृषभ राशि: 
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. हालांकि, जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी आएगी. इसके अलावा कारोबार में अचानक लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज कोई नया रास्ता निकल सकता है, जो संतान की उन्नति में सहायक होगा. साथ ही मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी. इसके अलावा आपके भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. आज आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. हालांकि, दिनभर जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

कर्क राशि: 
आपकी तरक्की से आपके अपने लोगों को परेशानी होगी. शाम से पहले आपको पेट में कोई समस्या हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें और खान-पान संयमित रखें. इसके अलावा आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे. साथ ही रुका हुआ धन 1 मई 2026 को मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
नौकरी में चल रही परेशानी आज समाप्त होगी. हालांकि, राजनैतिक मामलों में कटू अनुभव मिल सकते हैं. बता दें कि व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होना आज संभव है.

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आप समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करेंगे तो अच्छा होगा. संतान के करियर में आ रही अड़चन दूर होगी. आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें. बता दें कि आज आर्थिक निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा शाम से पहले विवाहित जातकों को संतान सुख मिलना संभव है.

तुला राशि: 
आज का दिन आपके शुभ रहेगा, लेकिन किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें क्योंकि इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं. साथ ही अपनी बुद्धि व विवेक से काम करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा. धनकोष में वृद्धि होगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. दिनभर अपने क्रोध एवं उत्तेजना पर आपको संयम रखना होगा, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा, जिसके लिए मेहनत करनी होगी. हालांकि, परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है. साथ ही सरकारी व कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.

मकर राशि: 
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी क्योंकि व्यापारिक उन्नति होगी. साथ ही विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा संतान सुख मिलेगा और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
व्यापार संबन्धित योजनाएं आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी. साथ ही आपके शत्रु परास्त होंगे. इसके अलावा शाम से पहले आवास-निवास संबन्धित समस्या का समाधान होगा. हालांकि, आज आपको शारीरिक पीड़ा मिलना संभव है.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: इन 4 राशियों के लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा 2026, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

मीन राशि: 
नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी. इसके अलावा शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola