हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: चंद्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 04 December 2024: आज का दिन 12 राशियों के लिए कितना उत्तम रहेगा? ऐसे कौन से उपाय हैं जो राशि अनुसार अपनाने से आपको लाभ हो सकेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 December 2024: आज यानी 04 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। इस दिन चंद्र ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेंगे। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव ने आज का राशिफल बताया है। साथ ही उन्होंने 12 राशियों के लिए राशिफल भी बताया है। आइए विस्तार से 12 राशियों का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

माता और अपनी संतान की सेहत का ध्यान रखें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

धार्मिक संगीत की ओर रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक समस्या रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से दूर रहे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

मन प्रसन्न रहेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

ये भी पढ़ें-  नए साल से पहले 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाना दें।

विज्ञापन

मीन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: 1 से 31 दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा महीना? जानें मासिक राशिफल और उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola