---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 30 January 2023: आज सोमवार को बनें ये शुभ योग, हर कार्य में दिलाएंगे सफलता

Aaj ka Panchang, 30 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दशमी तिथि है। नवमी तिथि प्रातः 10.11 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.07 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.50 बजे तथा चन्द्रास्त […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 30 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दशमी तिथि है। नवमी तिथि प्रातः 10.11 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.07 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.50 बजे तथा चन्द्रास्त 2.56 बजे होगा। पंचांग के अनुसार आज रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दोपहर 12.56 बजे से 1.29 बजे तक एवं 3.05 बजे से 3.48 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.05 बजे से 3.48 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.12 बजे से 12.56 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.13 बजे से 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज सुबह 8.31 बजे से 9.52 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.57 बजे से 11.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.02 बजे से 3.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.06 बजे से रात्रि 9.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 3.18 बजे से 4.59 बजे तक अमृत काल रहेगा। रात्रि 8.21 बजे से अगले दिन सुबह 7.14 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.29 बजे से 3.12 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त का समय 12.18 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 30, 2023 11:30 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola