Numerology: बातूनी स्वभाव वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, बोलना अधिक और सुनना कम करते हैं पसंद

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी जन्म तारीख के लोगों का किसी खास मूलांक और ग्रह से संबंध होता है. इसी ग्रह का प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. अंक शास्त्र के मुताबिक बातूनी स्वभाव वाले लोगों के बारे में जानते हैं.

Numerology.jpg_ebfbc1

बोलना खूब पसंद करते हैं इस मूलांक के लोग (PIC CREDIT - AI\news24)

विज्ञापन

Numerology: जन्म तारीख से मूलांक और मूलांक से स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. लोगों के जीवन पर मूलांक के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है. किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. इस प्रकार 7, 17 और 26 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा. आज ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जो लोग बोलने में बहुत ही माहिर होते हैं. इन्हें लोग बातूनी स्वभाव का मानते हैं.

बातूनी स्वभाव के होते हैं ये लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बातूनी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को बात करना बहुत ही पसंद होता है. यह अपने अधिक बोलने के कारण दोस्तों और परिवार के बीच फेमस होते हैं. किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है. यह लोग दोस्तों के साथ ही नहीं, अनजान लोगों के साथ भी बातचीत का माहौल बना लेते हैं.

Advertisment

संवाद कला से भरपूर

मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. ऐसे में यह लोग वाणी और संचार में बहुत ही अच्छे होते हैं. यह संवाद कौशल से भरपूर होते हैं. बोलने में बहुत ही कुशल होते हैं. बातचीत के जरिए जल्दी से ही किसी को भी अपना खास बना लेते हैं. इसके साथ ही यह लोग तेज दिमाग वाले होते हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से इन लोगों की बुुद्धि बहुत ही अच्छी होती है. अधिक बोलने और फ्रेंडली नेचर होने के कारण यह दोस्तों को खूब पसंद होते हैं.

मूलांक 5 वालों की अन्य बातें

मूलांक 5 वालों का स्वभाव मिलनासार होता है. जल्दी से ही नए लोगों से घुल-मिल जाते हैं. हंसी-खुशी से अपना जीवन जीते हैं. इन लोगों को एक जगह रहना पसंद नहीं होता है. यह घूमना-फिरना और नए-नए काम करना पसंद करते हैं. इन लोगों के करियर की बातें करें, तो विज्ञापन, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और जनसंपर्क में अच्छी सफलता मिलती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ