Palmistry Mounts Meaning: हथेली के इन 'माउंट' से पता चलता है जीवन में धन योग, जानें हस्तरेखा शास्त्र का रहस्य

Palmistry Mounts Meaning: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के कुछ माउंट यानी पर्वत धन, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं से जुड़े माने गए हैं. इन माउंट की स्थिति और विकास से जीवन के धन योग के संकेत मिलते हैं. आइए जानते हैं, कौन-से माउंट धन और ऐश्वर्य का राज खोलते हैं?

Palmistry-Mounts-Meaning

हथेली के 4 माउंट (पर्वत) धन, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं के संकेत देते हैं। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Palmistry Mounts Meaning: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के विशेष उभारों को ‘पर्वत’ या ‘माउंट’ कहा जाता है. हथेली के ये उभार भविष्य, खासकर धन और वैभव के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार, हथेली पर मौजूद कुछ पर्वत सीधे तौर पर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, सुख-सुविधाओं और जीवन के ऐश्वर्य को नियंत्रित करते हैं. अगर ये पर्वत सही स्थिति में होते हैं और अच्छे से विकसित हैं, तो व्यक्ति को जीवन में धन, प्रतिष्ठा और समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं, हथेली के प्रमुख माउंट कौन-से हैं, जो जीवन में सुख के साधन और धन योग को निर्धारित करते हैं?

विज्ञापन

शुक्र पर्वत: सुख-विलास की अधिकता

यह माउंट यानी पर्वत अंगूठे के नीचे होता है. इसे प्रेम, आकर्षण, ऊर्जा और भौतिक सुखों से जुड़ा माना गया है. अगर यह उभरा और साफ हो, तो व्यक्ति में कॉन्फिडेंस और लोगों से घुलने-मिलने की क्षमता अच्छी होती है. ऐसे लोग लाइफ में आराम और अच्छी चीजों को पसंद करते हैं. अच्छी रिलेशनशिप और हैप्पी फैमिली लाइफ में भी इस माउंट का महत्व है.

विज्ञापन

बृहस्पति पर्वत: सत्ता-संपदा का स्रोत

तर्जनी उंगली के नीचे बृहस्पति पर्वत होता है. इसे नेतृत्व, महत्वाकांक्षा, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास से जुड़ा माना गया है. जिन लोगों में यह माउंट संतुलित होता हैं, वे लोग जिम्मेदारी लेने और आगे बढ़ने होते हैं. ऐसे लोग जॉब हो या बिजनेस बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते हैं.

विज्ञापन

सूर्य पर्वत: प्रसिद्धि से लाभ योग

अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है. इसका संबंध नाम, पहचान, रचनात्मकता और सफलता से माना गया है. यह देखा गया है कि मजबूत सूर्य पर्वत वाले लोग अपनी स्किल के दम पर पहचान बनाने की कोशिश करते हैं. कला, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड में इस माउंट के अच्छा होने से काफी लाभ होता है. प्रसिद्धि के साथ आर्थिक लाभ के संकेत भी इससे जोड़े जाते हैं.

विज्ञापन

बुध पर्वत: बुद्धि-व्यापार से धन

कनिष्ठा यानी हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत स्थित होता है. यह पर्वत कम्युनिकेशन, व्यापारिक समझ और चतुराई से जुड़ा होता है. जब यह माउंट स्पष्ट होता है, फफ तो व्यक्ति की बातचीत और नेगोशिएशन स्किल अच्छी मानी जाती है. बिजनेस, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है. अपनी बात सही समय पर रखना इसकी खासियत मानी जाती है.

शनि पर्वत: भाग्य और स्थायित्व

मध्यमा यानी हाथ के बीच वाली उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है. इसे मेहनत, धैर्य, जिम्मेदारी और स्थिरता से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि संतुलित शनि पर्वत वाले व्यक्ति लगातार मेहनत करने वाले होते हैं. इन्हें सफलता धीरे-धीरे लेकिन स्थायी तरीके से मिलने की मान्यता है. धन और करियर के मामलों में यह माउंट भी अहम माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ